DA Hike : होली पर कर्मचारियों की खुशियों के भरेगा सैलरी बढ़ौतरी का रंग, कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

DA Hike : होली पर कर्मचारियों की खुशियों के भरेगा सैलरी बढ़ौतरी का रंग, कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

HR Breaking News(DA Hike ) फरवरी माह शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है और अब बड़ी खबर आ रही है कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सरकार बड़ी खुशखबरी का ऐलान कर सकती है। जानकारी के मुताबिक होली पर कर्मचारियों (Employees News Updates)  की खुशियों के रंग में महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का रंग भरने वाला है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

कब होगी डीए बढ़ौतरी की घोषणा 

सरकार होली से पहले डीए में इजाफे की घोषणा कर सकती है और कर्मचारियों को फरवरी की सैलरी से लाभ मिल सकता है और जनवरी महीने का एरियर भी दिए जाने का ऐलान हो सकता है। अभी फिलहाल में तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए (DA for central employees)  58 प्रतिशत है। बताया जा रहा है कि सरकार इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर सकती है।

कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए

रिपोर्ट के अनुसार तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ौतरी तक हो सकती है और यह बढ़ौतरी 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएगी। अगर सरकार 2 प्रतिशत इजाफे को मंजूरी देती है तो इससे कर्मियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (Dearness Relief) 58 प्रतिशत से बढ़कर बेसिक पे का तकरीबन 60 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें कि यह डीए बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत ही होगी, क्योंकि अभी तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है।

क्या कहते हैं AICPI-IW के आंकड़ें

अब इस बार होली भी मार्च की शुरुआत में है और ऐसे में उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट से मार्च की शुरुआत में होली से पहले डीए में बदलाव(DA Hike Before Holi 2026) को मंजूरी दे सकती है। सातवें वेतन आयोगर समापन के बाद यह पहली DA बढ़ोतरी भी होगी। हालांकि अभी सरकार ने इसका ऐलान नहीं किया है और केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इसमे बढ़ोतरी का रास्ता क्लियर हो जाएगा।
डीए की गणना (DA calculation) लेबर ब्यूरो ने जो आंकड़ें जारी किए हैं, उस हिसाब से दिसंबर 2025 के लिए ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) पर पूरी तरह डिपेंड करता है। अब दिसंबर का इंडेक्स 148.2 पॉइंट्स पर ही रहा है।

सैलरी पर पड़ेगा क्या असर 

महंगाई भत्ता (dearness allowance)  वेतन का एक हिस्सा होता है और यह बेसिक सैलरी पर आधारित होता है। बेसिक सैलरी के हिसाब से डीए में बढ़ौतरी होती है। इसका असर कर्मियों की सैलरी पर भी पड़ता है। जैसे कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of  government employee) 1 लाख रुपये के करीब और डीए अभी 58 प्रतिशत है तो ऐसे में उनका डीए 58000 रुपये हो गया है और अगर डीए में इजाफा कर 60 प्रतिशत किया जाता है तो यह 60 हजार रुपये हो जाएगा यानी देखा जाए तो सैलरी में सीधे 2 हजार रुपये की तेजी आएगी।
 

Related Articles

Back to top button