Delhi में जल्द खरीदी जाएंगी 500 नई बसें, 100 किलोमीटर का नया मेट्रो नेटवर्क भी होगा डेवलप


HR Breaking News (Delhi new buses ) दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बड़ी मजबूती देने के लिए अब इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाने वाली है। अब जल्द ही दिल्ली में 500 नई बसें खरीदी जाएंगी और इतना ही नहीं दिल्ली में नया मेट्रो नेटवर्क (New Metro Network in Delhi) डेवलप किया जाने वाला है, जो 100 किलोमीट का होगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली वालों को कब तक इन नई 500 बसों की सौगात मिलेगी।
बीजेपी सरकार के एक साल हुए पूरे
दरअसल, सबसे पहले तो आप यह जान लें कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party in Delhi) की सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं और इस दौरान राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ग्रेंड इवेंट रखा गया और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस इवेंट में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में दिल्ली की जनता को 500 नई इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कही ये बात
इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) का कहना है कि बीते साल 8 फरवरी को दिल्ली की जनता ने 70 में से 48 सीटें बीजेपी को देकर पूर्ण बहुमत के साथ विश्वास जताया है। उनका कहना है कि उसी दिन से दिल्ली में विकास की गति तेज हो गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का कार्य भी शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की ओर से रामलीला मैदान के महत्व को अंडरलाइन करते खास तौर पर कहा गया है कि इस मैदान का देश के अनेक आंदोलनों और संघर्षों में महत्व रहा है और इसी मैदान से से जनता की आवाज बुलंद हुई और कई जरूरी फैसले लिए गए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि इसी मैदान से ईमानदारी और देशभक्ति को लेकर कई बड़ी बातें समक्ष आई है, लेकिन कुछ समय बाद ही राजधानी दिल्ली ने शीश महल और बर्बादी का दौर भी देखा।
विकास में 11 साल पिछड़ी है दिल्ली
उनका कहना है कि दिल्ली विकास में लगभग 11 साल तक पिछड़ती रही है और यहां पर लोग बढ़ती जनसंख्या के चलते मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसें हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि बीते वर्ष 2025 में दिल्ली की जनता ने दिल्ली का मालिक बताने वाले लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान के बारे में भी बताया है, बयान के मुताबिक उन्हें हराने के लिए अगला जन्म लेना पड़ेगा। रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली की जनता अब जल्द ही यह दिखाएगी कि अगर वह किसी को सिर पर बिठाती है तो उतार भी सकती है।
दिल्ली में कब बनी बीजेपी की सरकार
रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का कहना है कि तकरीबन 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार (BJP government in Delhi) बनी है और पहले दिन की शुरुआत से ही दिल्ली में विकास की नई रेखाएं खींचने लगी हैं। बीते 365 दिनों में सरकार ने सेवा का माध्यम मानकर कई प्रोजेट पर काम किया है। इस दौरान सरकार ने यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़, सीवर और प्रदूषण जैसी पुरानी समस्याओं के निपटान के लिए मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम किया है।
2026 के आखिर तक इतनी होगी बसों की संख्या
इस दौरान कार्यक्रम में दिल्ली की जनता को कुल 500 नई इलेक्ट्रिक बसों (electric buses) को समर्पित करने के निर्देश दिए गए हैं और इस दौरान मुख्यमंत्री का कहना है कि इन बसों के शामिल होने से दिल्ली में अब कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या (number of electric buses) 4000 हो गई है, जो देखा जाए तो पूरे देश में किसी भी राज्य से अधिक हैं। उनका कहना है कि इस साल के आखिर तक बसों की संख्या 7000 तक पहुंचाए जाने का प्लान है, जबकि 2028 तक 14,000 बसों का मकसद रखा गया है।
दिल्ली मेट्रो के लिए इतना बजट हुआ स्वीकृत
मुख्यमंत्री का कहना है कि ये इलेक्ट्रिक बसें परिवहन व्यवस्था (electric buses transport system) को मजबूत करने के साथ ही पर्यावरण और प्रदूषण की समस्या से भी छुटकारा देंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेट्रो परियोजनाओं को लेकर कहा है कि अभी दिल्ली-एनसीआर में लगभग 400 किलोमीटर मेट्रो लाइन का जाल बिछाया जा चुका है और अब जल्द ही मेट्रो लाइन का यह आंकड़ा 500 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा। उनका कहना है कि मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को 5000 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, ताकि निर्माण कार्य जल्द हो सकें।
मुख्यमंत्री ने किया ये ऐलान
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार (Delhi government) अब जल्द ही एक बेहतर ईवी पॉलिसी लेकर आने वाली है। उन्होंने कहा कि पिछले सरकार की ओर से ईवी को लेकर सिर्फ बातें कहीं गई थी, लेकिन उन्होंने काम नहीं शुरू किया। इस दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक कार्ड शुरू किए जाने की भी बात कही गई और दिल्ली में नेशनल मोबिलिटी कार्ड (National Mobility Card in Delhi) लाने को भी कहा है, जिससे एक कार्ड के जरिए ही बस और मेट्रो दोनों में यात्रा हो सकेगी।
रेखा गुप्ता का कहना है कि बीते कुछ सालों की अव्यवस्थाओं को ठीक करने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आखिर में उन्होंने यह कहा है कि दिल्ली सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ मिलकर काम करने को कहा है और साथ ही विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए कार्य करेगी।



