Uttar Pradesh में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए होगा भूमि अधिग्रहण, 4 गुना मिलेगा मुआवजा
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए यूपीडा द्वारा 91 किलोमीटर लंबे नहीं लिंक एक्सप्रेसवे की निर्माण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह लिंक एक्सप्रेसवे इटावा जिले के कुदरैल से होकर हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेस अभी तक बनेगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही (Land acquisition proceedings) जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
दिया जाएगा 4 गुणा मुआवजा
एक्सप्रेसवे निर्माण (Expressway construction) में जिले के 27 गांवों की जमीन ली जाएगी और जमीन के मालिकों को सर्किल रेट का 4 गुणा मुआवजा मिलेगा। जिला स्तरीय समिति ने दर निर्धारण के बाद पत्रावली कमिश्नर के पास भेज दी है, अब शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई होगी। पहले चरण में 22 गांवों के लिए सर्किल रेट की दरें (Circle rate rates) तय की गई हैं।
बचे 5 गांव के लिए सर्किल रेट की दरें
भोगांव तहसील के 5 गांवों (चनेपुर, अकबरपुर बिकू, छबीलेपुर, रामनगरिया, नरायनपुर ) के किसानों की अधिसूचना जारी हो गई है, अब अगले चरण में मुआवजे की दरें तय होंगी। फरवरी में जमीन अधिग्रहण शुरू होने की संभावना है।




