प्रदेश में बेहतर कनेकटिविटी के लिए योगी सरकार प्रदेश के सोलह ज़िलों में 23 बस अड्डों को आधुनिक बनायेगी

रायबरेली। सीएम योगी ने 16 ज़िलों के जिलाधिकारियों को वीसी के माध्यम से यह जानकारी दी है। यहां के सभी बस अड्डे आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे तथा यहां से बसों का संचालन सुगम होगा।
रायबरेली जिला सुल्तानपुर, फतेहपुर, कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और राजधानी लखनऊ से सीधे जुड़ा है। ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ों बसें रायबरेली से संचालित होती हैं। फिलहाल वर्तमान में रायबरेली का बस अड्डा यात्री सुविधाओं की दृष्टि से बदहाल हैं। सीएम की इस पहल से यहां के बस अड्डे की तस्वीर बदल जाएगी, जिससे यात्रियों की यात्रा सुगम होने के साथ ही कम समय मे यात्रा होगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया,कि सीएम की वीसी में इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई हैं। जल्द ही इस सम्बन्ध में कार्य योजना बनाई जाएगी और पीपीपी मॉडल पर शहर स्थित बस अड्डे की तस्वीर बदल जाएगी।

Related Articles

Back to top button