राजस्थान में 19.22km सड़क होगी फोरलेन, 485 करोड़ रुपये होंगे खर्च

HR Breaking News – राजस्थान के बाड़मेर-बालोतरा वासियों का सफर आसान होने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के एक हिस्से को फोरलेन  (New Highway in Rajasthan) बनाने की स्वीकृति दी है। बालोतरा जिले से गुजरने वाले NH-25 पर पचपदरा बाईपास से पटाऊ इंटरचेंज तक के मार्ग को फोरलेन किया जाएगा।

485.88 करोड से तैयार होगा 4 लेन हाईवे – 

इस महत्वपूर्ण परियोजना पर कुल 485.88 करोड रुपए खर्च होंगे। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि पचपदरा बाईपास से पटाऊ इंटरचेंज (Pachpadra Bypass to Patau Interchange) तक का मार्ग प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम है और इस मार्ग के फोन लेन को मंजूरी मिलने से प्रदेश वासियों को इसका सीधा फायदा होगा। सफर आसान सुरक्षित और तेज होगा। इसके साथ ही रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा राजस्थान में आधुनिक सड़क अवसंरचना के विस्तार एवं विकास को निरंतर गति देने के लिए PM नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 

पचपदरा बाईपास से पटाऊ इंटरचेंज तक 4 लेन होगा मार्ग – (New Highway)

पचपदरा बाईपास से पटाऊ इंटरचेंज तक कुल 19.22 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोरलेन में विकसित किया जाएगा। इस कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से 485.88 करोड रुपए की रकम मंजूर की गई है। सड़क को आधुनिक इंजीनियरिंग मनको, मजबूत डामरीकरण और सुरक्षा प्रबंधन के साथ तैयार किया जाएगा ताकि आने वाले समय में यह हाईवे भारी ट्रैफिक दबाव को झेल सके।

इस वजह से रोड को 4 लेन करने का लिया गया फैसला – (Latest News) 

बालोतरा और पचपदरा (Balotra Pachpadra Highway) क्षेत्र में पिछले कुछ ही सालों में औद्योगिक गतिविधियों और यातायात का दबाव तेजी से बड़ा है जिसके चलते इस 19 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन करने की योजना बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से हादसों की आशंका कम होगी और यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा।

औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा फायदा – 

इस मार्ग के फोरलेन बनने से HPCL पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) औद्योगिक क्षेत्र और देश के प्रमुख अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके चालू होने से कच्चे माल, औद्योगिक उत्पादन और कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही आसान होगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में व्यापार निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी इस प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button