27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

स्व0 राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए: मुख्यमंत्री श्री रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गल्जवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में स्व0 राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव जी का आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने पंचायतीराज के माध्यम से सŸाा विकेंद्रीकरण किया। इसी का परिणाम है कि विश्व की महिला जनप्रतिनिधियों में 54 प्रतिशत भारत में हैं।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राजीव जी ने 18 वर्ष तक के युवाओं को मताधिकार देकर युवा भारत के सपने को साकार किया। राज्य सरकार स्व0 राजीव जी सपनों को पूरा करने के लिए तत्परता से काम कर रही है। देश में सर्वाधिक प्रकार की कल्याणकारी पेन्शनों के साथ, राज्य 7 लाख से अधिक भाई-बहिनों को पेन्शन योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। हम निरन्तर पेन्शनों की राशि, सीमा व दायरा बढ़ाते जा रहे हैं। दो वर्ष पूर्व, एक लाख चैरासी हजार पेन्शनरों से बढ़कर, सात लाख पहुंचना एक बड़ी उपलब्धी है। जननी-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए, राज्य ने कई प्रयास प्रारम्भ किये हैं। ‘अन्नप्राशन’ एवं ‘खिलती कलियां’ प्रोग्राम के माध्यम से राज्य कुपोषित एवं रूग्ण बच्चों के पालन व चिकित्सा में, पूर्ण सहयोग कर रहा है। ‘हमारी कन्या-हमारा अभिमान’, ‘गौरा देवी-कन्या धन योजना’, ‘नन्दादेवी वैवाहिक सहायता योजना’, गर्भवति महिला विशेष पौष्टिक आहार योजनायें दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि ‘‘मुख्यमंत्रंी महिला सत्त आजीविका योजना’’ प्रारम्भ की गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों व महिला मंगल दलों की, विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना’ प्रारम्भ करते हुए, इस वर्ष हम, 12 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने जा रहे हैं। प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह का, बैंक में पांच हजार रूपये से खाता खोला जायेगा, तथा व्यवसाय हेतु प्रत्येक समूह को सीड केपिटल के रूप में 25 हजार रूपये तक, सहायता स्वरूप उपलब्ध करवाये जायेंगें। समूहों को उनके वार्षिक टर्न ओवर पर 5 प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा। महिला उद्यमियों व महिला स्वयं सहायता समूह के लिए, उद्यमिता-हाट बनाये जा रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूह, यदि खेती के लिये लीज पर भूमि लेते हैं, तो राज्य सरकार, उन्हें खेती के लिये एक लाख रूपये की सहायता उपलब्ध करवायेगी। खेती में कार्यरत महिला को मनरेगा मजदूर मानकर, पारिश्रमिक उपलब्ध करवाया जायेगा। राज्य में दो हजार क्राफ्टस वूमैन प्रशिक्षित की जा रही हैं। पुलिस व अन्य सेवाओं में महिलाओं की भर्ती बढ़ाने के सत्त प्रयास जारी है।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने अनेक महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा, गोदावरी थापली सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More