मत्स्य विभाग द्वारा मोबाईल एप ‘‘यू0पी0 फिश फार्मर’’ का संचालन

लखनऊः प्रदेश के मत्स्य पालकों, मत्स्य उद्यमियों एवं मत्स्य गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों के पंजीकरण एवं विभाग की गतिविधियों से उन्हें जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश के मत्स्य विभाग द्वारा मोबाईल एप ‘‘यू0पी0 फिश फार्मर’’ का संचालन किया जा रहा है। यह एप गूगल के प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से मत्स्य पालकों को मुख्यतः मत्स्य कृषक क्रेडिट कार्ड, निःशुल्क मछुआ दुर्घटना बीमा योजना और भारत सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय योजनाओं को आनलाइन पोर्टल ीजजचरूध्ध्लिउपेण्नचेकबण्हवअण्पद के माध्यम से पारदर्शी ढंग से लागू किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों का आनलाइन पंजीकरण आवेदन पत्रों की प्राप्ति तथा धनराशि का लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे एम.आई.एस. द्वारा सूचनाओं का संकलन आदि कार्य किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button