भारतीय ओलंपिक दल स्वदेश पहुंचा, अशोका होटल में होगा स्वागत

भारतीय ओलंपिक दल टोक्यो से स्वदेश पहुंच गया इनका यहां अशोका होटल में केंद्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सम्मान करेंगे। अशोका होटल के लॉबी को मैरीगोल्ड फूलों से सजाया गया है। यहां पदक विजेताओं के स्वागत की पूरी तैयार की गई है।

ओलंपियंस सहायक स्टाफ जो एयर इंडिया की फ्लाइट 307 से आए हैं उन्हें हवाई अड्डे से सीधे अशोका होटल ले जाया जाएगा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

लोगों ने महिला पुरुष हॉकी टीम भाला फेंक में स्वर्ण जीत इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा का स्वागत भरपूर तरीके से किया।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, हालांकि आम लोगों को यहां इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है, लेकिन उत्साह में भीड़ जमा हुई है, इसलिए किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

भारतीय एथलीटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा, दिल्ली पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि सख्त कोविड -19 मानदंडों का पालन किया जाए।

आईजीआई टर्मिनल-3 के एसएचओ कृष्णा कुमार ने कहा, भारतीय एथलीटों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। हालांकि आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है, क्योंकि लोग उन एथलीटों की एक झलक देखना चाहते हैं जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में देश को गौरवान्वित किया।

बाहर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड किया गया किसी को भी एथलीट्स के पास जाने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खिलाड़ियों के साथ इवेंट के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत चार कांस्य पदक के साथ कुल सात पदक जीते हैं।– आईएएनएस

Related Articles

Back to top button