इंडो-अमेरिकन गर्ल सिया पारिख ने कान फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

दिल्ली: 16 साल की इंडियन अमेरिकन लड़की सिया पारिख, फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव में ग्लोबल शॉर्ट फिल्म अवार्ड्स फंक्शन में मशहूर फैशन डिजाइनर और निर्माता एंड्रेस एक्विनो के लिए एक मॉडल के रूप में परफॉर्मेंस दिया. सिया एक शानदार और कुशल नृत्यांगना, मॉडल और उभरती हुई अभिनेत्री हैं.

सिया कान फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर में मशहूर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आई. वह अप्रवासी माता-पिता की संतान हैं, जिनकी जड़ें गुजरात के वडोदरा में हैं. उनके पिता आईटी प्रोफेशनल हैं और उनकी मम्मी सामाजिक कार्यकर्ता और प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं. वह इस समय अमेरिका के ओहियो में हाई स्कूल में पढ़ रही हैं.
सिया कान फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्मेंस का अवसर पाकर काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है, चुनौतियों से हमारी जिंदगी दिलचस्प बनती है. उनका मुकाबला करना ही हमारे जीवन को सार्थक बनाता है. सिया ने कहा, मैं एंड्रेस की बेहद आभारी है कि उन्होंने मुझे ऐसा सुनहरा अवसर प्रदान किया, जो मैरे करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा.

सिया पारिख ने इस बात की शानदार मिसाल पेश की है कि किसी व्यक्ति का कद, त्वचा, रंग और चेहरा-मोहरा उसके सफलता, विकास और जुनून के रास्ते में रुकावट नहीं खड़ी नहीं कर सकता. सिया का हमेशा छोटे कद के लिए मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन वह जरा भी हतोत्साहित नहीं हुईं. सिया ने हर अवसर का लाभ उठाया और अपने सपनों को हकीकत में बदलने पर पूरा ध्यान लगाया आज सिया ने कला, फैशन और संस्कृति के क्षेत्र में पूरी सफलता के साथ सकारात्मक योगदान दिया है. वह अपनी स्टोरी को शेयर कर अन्य प्रतिभाशाली युवाओं की मदद के लिए भी संकल्पबद्ध हैं. इसके साथ ही उनका हुनरमंद युवाओं को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देने का पक्का इरादा भी है.

फैशन, एक्टिंग और डांस में दिलचस्पी होने के चलते सिया ने कई भव्य समारोहों और प्रतियोगिताओं में भागीदारी की है और आलोचकों और दर्शकों की तारीफ भी बटोरी है. वह अमेरिका और भारत में कई एक्टिंग वर्कशॉप्स में हिस्सा ले चुकी हैं. इस समय वह कत्थक नृत्य में अपने कौशल को निखार और संवार रही हैं. वह नियमित रूप से कम्युनिटी सर्विस में भी अपना योगदान देती हैं.
ग्लोबल शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स का यह छठा सालाना सीजन है. इसकी स्थापना एंड्रेस एक्विनो ने की है, जो काउचर फैशन वीक की भी संस्थापक और निर्माता हैं.

Related Articles

Back to top button