सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को मानवता की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि करूणा, दया, सहनशीलता तथा मानव सेवा के लिए भाई-चारे की राह पर चलने का उनका संदेश सदैव समाज को प्रेरणादायी रहेगा। मुख्यमंत्री ने सभी से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रेम एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button