राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा: सीएम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सी0आर0पी0एफ0 के शहीद जवान श्री अश्विनी कुमार यादव, श्री संतोष कुमार तथा श्री चन्द्र शेखर सी0 के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले इन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के जनपद गाजीपुर निवासी सी0आर0पी0एफ0 जवान श्री अश्विनी कुमार यादव की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी।




