36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अपराधों को रोकने के लिए और अधिक सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने तथा पुलिस पेट्रोलिंग की कार्यवाही को बढ़ाये जाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

लखनऊः प्रदेश के वित्त, ससंदीय कार्य तथा चिकित्सा शिक्षा एवं जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने आज यहां कलेक्ट्रेट स्थित डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में जनपद की कानून व्यवस्था की सघन समीक्षा  की।  प्रभारी मंत्री ने जनपद को अपराध मुक्त बनाया जाने एवं  इसके लिए सभी प्रकार के प्रभावी कदम उठाये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि महिलाओं के प्रति अपराधों विशेषकर चेन स्नेचिंग व यौन उत्पीड़न आदि पर कड़ा अंकुश लगाया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधों को रोकने के लिए और अधिक सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने के साथ-साथ पुलिस पेट्रोलिंग की कार्यवाही को बढ़ाया जाये। इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर जहाॅ अपराधों के घटने की सम्भावना हो वहाॅ सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किये जायें। मन्दिरों, स्कूल-कालेजों के समीप तथा भीड़ भरे बाजारों  में पुलिस बल समयानुसार लगाया जाये। उन्होंने कहा कि मार्निंग वाॅक, वीरान क्षेत्रों, सड़कों व पुलिया आदि स्थानों पर भी निगाह रखी जाये। जिससे महिलाओं के प्रति अपराध की घटनायें न हो सकें।

     प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनपद में हर प्रकार के अपराधों को रोका जाये तथा गुंडे बदमाशों के लिए डर का वातावरण होना चाहिए एवं शरीफों के प्रति पुलिस को शराफत का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने  ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिये कि शहर के विभिन्न स्थानों पर जहाॅ ट्रैफिक जाम लगता है, वहाॅ विशेष सर्तकता बरतें एवं आवश्यक कार्यवाही करें। वाहन चोरी के मामलों पर त्वरित कार्यवाही की जाये तथा पुलिस प्रत्येक प्रकार के अपराध जो सत्य प्रतीत होते हंै, उसमें अविलम्ब एफ0आई0आर0 दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करें।

     श्री खन्ना ने कहा कि शहरी क्षेत्र से तबेलों व डेयरियों को हटाया जाये। लेकिन जहाॅ पर शहर के बाहर के क्षेत्रों से दूध लाकर  दूध वाले बेचते है उन्हें परेशान न किया जाये। 1090 व डायल 112 को और प्रभावी बनाया जाये। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेंत्र में भूमि विवाद सम्बन्धी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाये व भूमि की पैमाइश तथा मेड़बन्दी की त्वरित कार्यवाही की जाये।

     बैठक में जिलाधिकारी द्वारा  बताया गया  कि आपदा राहत के लिए 2.5 लाख रु0 की धनराशि अलाव जलाने के लिए प्राप्त हुई है। इस बार नगरीय क्षेत्रों में 23 रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।  खुले में रहने वाले लोगों को रैन बसेरों में लाकर रखा जायेगा और उन्हें सारी सुविधायें दी जायेगी। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से बताया कि जनपद में  वर्ष 2017 से लगातार हर वर्ष सभी प्रकार के अपराधों में गिरावट आई है। इसके बावजूद जिला व पुलिस प्रशासन लगातार इस दिशा में प्रयासरत है कि अपराधों में और गिरावट आये।

    बैठक में मंत्री द्वारा जनपद में सभी प्रकार के अपराधों विशेषकर एण्टी रोमियों, गैंगस्टर, घुमन्तू अपराधियों, गम्भीर अपराधों आदि की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।

     बैठक में जिलाधिकारी लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी, अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी  राजस्व श्री अवनीश सक्सेना, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, समस्त एडिशनल एस0पी0 व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More