33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

थैला हे सदाबहार इसे अपनाओ, प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ।

उत्तर प्रदेश

लखनऊ:  इंडिया फैंस क्लब का प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ निरंतर अभियान जारी है। लखनऊ के मुख्य बाजार चौक चौराहे पर इंडिया फैंस क्लब के अध्यक्ष अजय खन्ना के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने बड़ी संख्या में कपड़े के थैले बांटने का कार्य किया।

प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक की बोतल व गुटखा पाउच के उपयोग पर पूर्णतया बंदी को लेकर यह संस्था पिछले काफी समय से जन- जागरण अभियान चला रही है। संस्था द्वारा जन जागरण अभियान के तहत आज राजधानी के मुख्य चर्चित चौक बाजार के पटरी दुकानदारों को संस्था द्वारा कपड़े के थैले बांटे गए।

 इस अवसर पर फैन्स क्लब के सदस्यों ने यहां मौजूद पटरी दुकानदारों व यहां उपस्थित लोगों से प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने, व प्लास्टिक की पन्नी की जगह कपड़े के थैले का उपयोग शुरू करने की अपील की।

आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में संस्था के समाजसेवी सुशील दुबे, रत्नेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल,अनिल शोभा, शिवाकांत मिश्रा शाश्वत तिवारी, विनीत शुक्ला, जयकेश त्रिपाठी,रत्नेश मोर्या,विनोद अग्रवाल,सुनील खन्ना,अश्वनी मेहरोत्रा,निलेश रस्तोगी,शीत रस्तोगी,डॉक्टर अशोक दीक्षित,मनीष श्रीवस्ताव,विनय गुप्ता,अवनीत कौर शामिल हुए l

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More