लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं कथाकार श्री रवीन्द्र कालिया के निधन पर गहरा शोक
व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व0 कालिया ने अपनी रचनाओं से हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया। उनके निधन से हिन्दी कथा साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्री यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।