26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कलैक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुएः गोपाल कृष्ण सोहोत्रा

उत्तराखंड
देहरादून: राष्ट्रीय सफाई आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के सदस्य गोपाल कृष्ण सोहोत्रा द्वारा आज कलैक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी तथा

सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं को सुना।
बैठक में  उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हे हर हाल में उपलब्ध कराया जाये ताकि उनकी स्थिति सुदृढ हो सके। उन्होने नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों तथा उन्हे उपलब्ध कराये जाने वाले वेतन के सम्बन्ध जानकारी चाही गयी। उन्होने  सफाई कर्मचारियों का किये जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के सम्बन्ध में तथा सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाने वाली वर्दी, मास्क, गलब्स,  के सम्बन्ध में भी जानकारी चाही गयी। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सफाई कर्मचारियों के  शिक्षित बच्चों हेतु उचित प्रशिक्षण एवं शिक्षित बच्चों को उनकी शिक्षा के अनुसार  रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाय। उन्होने सर पर मैला ढौने वाले कर्मचारियों के सम्बन्ध में भी जानकारी चाही गयी।
बैठक में जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने अपर मुख्य नगर अधिकारी कुसुम चैहान तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि नगर निगम में तैनात सफाई कर्मचारियों का वर्ष में तीन बार अनिवार्य रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये। जिसके लिए उन्होने हर तीन माह में स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये की सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य हर दशा में वर्दी के साथ सम्पूर्ण सामग्री जिसमें मास्क, गलब्स, लांग बूट, उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उनके स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का बुरा असर न पड़े। उन्होने यह भी निर्देश दिये हैं कि सफाई कर्मचारियों के जो शिक्षित बच्चें है उनकी सूची तैयार की जाय तथा उन्हे प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उन्हे लाभान्वित करने के निर्देश दिये।  उन्होने यह भी निर्देश दिये कि सर पर मैला ढौने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उनकी सूची फोटो सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सफाई हेतु नई तकनीकि के सफाई उपकरण क्रय करने के भी निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिये हैं कि सफाई कर्मचारियों का वेतन अनिवार्य रूप से प्रत्येक माह की 15 तारीख तक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चत करें।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More