UP Board Result 2019: डॉक्टर बनना चाहती है बागपत की 12th टॉपर तनु तोमर

बागपत के पुट्टी गांव की रहने वाली तनु के पिता एक किसान हैं. तनु के पूरे प्रदेश में टॉप करने के बाद उनके घर और कॉलेज में जश्न का माहौल है.

बागपत: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट UP Board परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 80.07 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वहीं इन परीक्षा में बागपत की तनु तोमर ने बाजी मारी है.

बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मन्दिर इंटर कॉलेज की छात्रा तनु ने 12वीं की परीक्षा में 97.08 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. 500 में से 489 अंक हासिल कर तनु ने पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तनु के कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि तनु एक मेधावा छात्रा रही है. प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें इसकी उम्मीद कतई भी नहीं थी कि तनु प्रदेश में टॉप करेगी.

तनु के पूरे प्रदेश में टॉप करने के बाद उनके घर और कॉलेज में जश्न का माहौल है. बागपत के पुट्टी गांव की रहने वाली तनु के पिता एक किसान हैं. 10वीं की परीक्षा में भी तनु के काफी अच्छे नंबर आए थे.

तनु बहुत ही प्रतिभाशाली है. खुद की पढ़ाई के साथ-साथ तनु दूसरे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी. टॉपर तनु की इच्छा है कि वह अब डॉक्टर की पढ़ाई करे और डॉक्टर बने. तनु का कहना है कि वह डॉक्टर बनकर किसी को भी मरने नहीं देंगी. फिर वो चाहे गरीब हो या अमीर.

इस साल करीब 26 लाख उम्मीदवारों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी. वहीं लगभग 30 लाख परीक्षार्थियों ने इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. 12वीं में 70.06 फीसदी तो वहीं दसवीं में 80 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.

Related Articles

Back to top button