39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

टोटल धमाल के गाने का फर्स्ट लुक रिलीज,’मूंगड़ा’ गाने के रिक्रिएट वर्जन पर थिरकेंगे अजय-सोनाक्षी

मनोरंजन

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने हैप्पी फिर भाग जाएंगी में हेलेन के गाने को रिक्रिएट किया था। जो लोगों को बहुत पसंद आया था। अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ अपने छुपे टैलेंट से सोनाक्षी अक्सर अपने फैंस को हैरान कर देती है। फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएंगी में सोनाक्षी ने खुद पहली बार गाना गाया था। जिसके बाद अब वो एक बार फिर से हेलेन का हिट गाना मूंगड़ा मूंगड़ा के रिक्रिएट वर्जन में नजर आएंगी। ये गाना साल 1977 में आई सुपरहिच फिल्म इंकार का गाना है। इस गाने का रिक्रिएट वर्जन सोनाक्षी और अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘टोटल धमाल’ में नजर आएगा। इस गाने पर सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन थिरकते दिखेंगे। गाने से फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है।

इस गाने को फोटोड को सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होनें कैप्शन में लिखा है-मुझे गर्व है और मैं इस गाने के रिक्रिएट वर्जन का इंतजार कर रही हूं। ये मेरा साल का दूसरा गाना है जो हेलेन आंटी के गाने का रिक्रिएट वर्जन है। उम्मीद करती हूं उन्हें भी ये गाना उतना ही पसंद आएगा। फिल्म टोटल धमाल में दूसरी बार सोनाक्षी अजय देवनग के साथ किसी फिल्म में नजर आ रही हैं। इससे पहले वो फिल्म सन ऑफ सरदार में नजर आ चुकी हैं। वहीं इस फिल्म में लीड रोल के अलावा इस फिल्म में रितेश देशमुख, जावेद जफरी,बोमन ईरानी और अरशद वारसी नज़र आने वाले हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है​ कि कॉमेडी के इतने अच्छे कलाकार इस फिल्म होंगे तो वह सुपरहिट होना ही हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More