36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

एक बार फिर दुल्हन की तरह सजीं सोनम कपूर

मनोरंजन

मुंबई: बॉलीवुड की फैशनिस्टा के ख़िताब से मशहूर सोनम कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस से दिल जीतती रही हैं। कुछ महीने पहले मिसेज आनंद आहूजा बनीं सोनम एक बार फिर दुल्हन के लिबास में सज-धजी दिखी हैं, मगर इस बार उनका ये रूप एक वेडिंग मैगज़ीन के लिए निखरा है। सोनम ने यूनाइटेड किंगडम की वेडिंग मैगज़ीन खुश वेडिंग के 5वें एनिवर्सरी इशू के कवर के लिए फोटोशूट करवाया है, सोनम ब्राइडल वियर्स में दिख रही हैं और काफ़ी ख़ूबसूरत लग रही हैं। परफेक्ट मेकअप और लहंगा-चोली में सोनम किसी दीवा से कम नहीं दिख रहीं।

इसी मैगज़ीन को दिये इंटरव्यू में सोनम ने अपने सरनेम में आहूजा जोड़ने पर कहा कि नाम बदलने से मैं कम नारीवादी नहीं हो जाती हूं। मैंने अपने पिता और पति का नाम इसलिए जोड़ा है, क्योंकि यह मेरी च्वाइस है। सोनम ने इसी साल अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी और शादी के बाद सरनेम में आहूजा भी जोड़ लिया। अक्सर महिलाओं के मुद्दों पर मुखर रहने वाली सोनम के इस क़दम पर कुछ लोगों ने सवाल खड़े किये थे। तभी सोनम ने यही कहा था कि सरनेम बदलना उनकी निजी मामला है। शादी के बाद सोनम की पहली फ़िल्म वीकरे दी वेडिंग रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफ़िस हिट रही। इस अलग मिज़ाज की फ़िल्म में करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने सोनम के साथ मुख्य भूमिकाएं निभायीं।

शशांक घोष निर्देशित फ़िल्म कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में भी रही। सोनम अब एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नज़र आएंगी। इस लव स्टोरी में राजकुमार राव उनके अपोज़िट होंगे, जबकि डैड अनिल कपूर के साथ वो इस फ़िल्म में पहली बार एसोशिएट हुई हैं। फ़िल्म में सोनम, अनिल की बेटी के किरदार में हैं। फ़िल्म का टाइटल भी अनिल की फ़िल्म 1943- अ लव स्टोरी से लिया गया है, जिसमें अनिल के साथ मनीषा कोईराला और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फ़िल्म में जूही चावला भी हैं। सोनम 29 जून को रिलीज़ हुई संजू में भी एक भूमिका में दिखीं। सोनम ने संजू यानि संजय दत्त की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था, जिसे उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू से पहले डेट किया था। सोनम की भूमिका काफ़ी संक्षिप्त थी। आनंद आहूजा से शादी के बाद सोनम फैमिली लाइफ़ भी एंजॉय कर रही हैं और करियर पर भी पूरा फोकस है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More