36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारतीय जाली मुद्रा की बरामदगी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: दिनांकः 10-07-2015 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को जनपद-इलाहाबाद में जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों कोे गिरफतार करने तथा 5 लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1- मो0 हमीदुर शेख उर्फ हामिद पुत्र श्री हासेन शेख नि0 मण्डल मोमिना पाड़ा मजमपुर थाना कलिया चक, जिला माल्दा टाउन पंश्चिम बंगाल।
2- अजीत राय उर्फ शड्डू पुत्र भगवान प्रसाद राय नि0 ग्राम भवरूपुर पो0 समसाबाद थाना अहरौला, जिला आजमगढ़।
बरामदगीः-
1.   1,000/- के 200 जालीनोट कुल-2,00,000/-
2.   500/-  के 600 जालीनोट कुल-3,00,000/-
3.   1790/- नगद रूपये भारतीय मुद्रा
4.   मोटर साइकिल हीरो हाण्डा स्पलेण्डर
5.   मोबाइल-04 अदद
6.   मतदाता पहचान पत्र-01 अदद
एस0टीएफ0 उत्तर प्रदेश को सूचना प्राप्त हो रही थी कि भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रो सें भारतीय जाली मुद्रा का संचरण हो रहा है तथा वहाॅ से जाली मुद्रा को भारत विभिन्न क्षेत्रो में भेजा जा रहा है। इस सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही फील्ड इकाई, इलाहाबाद द्वारा प्रारम्भ की गयी। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि इस कार्य में लिप्त अवैध धन्धे का नेटवर्क बाग्लादेश के गुलाबी गंज एवं भारतीय सीमा क्षेत्र जलालपुर, मालदा, पंश्चिम बंगाल में सक्रिय है। दिनांक 24-05-2015 को एस0टी0एफ0 द्वारा इसी क्षेत्र से भारतीय जाली मुद्रा लाते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया था।
  संकलित अभिसूचना के क्रम में दिनांकः 10-07-2015 को सूचना प्राप्त हुई कि भारतीय जाली मुद्रा के साथ दो व्यक्ति बैरहना रेलवे क्रासिंग नया पुल परेड ग्राउण्ड तिराहा थाना कीडगंज, इलाहाबाद में  किसी को देने आने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास करके एक टीम उपनिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रवाना की गयी।, एस0टी0एफ0 टीम बताये गये स्थान पर पहुंच गयी तथा थाना कीडगंज जनपद इलाहाबाद की स्थानीय पुलिस को सूचना से अवगत कराकर साथ ले लिया। थोड़ी देर बाद बैरहना रेलवे क्रासिंग नया पुल परेड ग्राउण्ड तिराहे की ओर से मोटर साइकिल से आते हुये दोे व्यक्तियों की ओेर इशरा कर के स्रोत ने बताया कि यही लोग हैं, जो भारतीय जाली नोट किसी को देने आये हैं । समय लगभग 16.45 बजे टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में उनके पास से 5 लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद हुई।
         पूछताछ पर अभियुक्त हमीदुर ने बताया कि  कि भारतीय जाली मुद्रा को खरीद कर लाने व बेंचने का कार्य पिछले पांच वर्षो से कर रहा है। यह भारतीय जाली मुद्रा कलिया चक बाजार, जलालपुर, मालदा, पंश्चिम बंगाल के रहने वाले अली, जो भारत बांग्लादेश सीमा गुलाबीगंज में रहता है, से खरीद कर लाया है। अली से बत्तीस हजार भारतीय मुद्रा के बदले एक लाख भारतीय जाली मुद्रा खरीदता है। अभियुक्त हमीदुर की ससुराल बाग्लादेश-भारत सीमा के समीप बांग्लादेश के गुलाबीगंज में है।
             अली जाली मुद्रा अपने परिचितों के माध्यम से बांग्लादेश से मंगवाता है। इस कार्य में हमीदुर का सहयोग अली व दल्लू उर्फ सत्तार नाम का व्यक्ति जो कलिया चक बाजार, जलालपुर, मालदा, पंश्चिम बंगाल में रहता है, करता है। हमीदुर जाली मुद्रा अधिकतर भारत बांग्लादेश सीमा पर रहने वाले बुुड्ढा नि0 सूजापुर गुलाबी बाजार माल्दा टाउन पंश्चिम बंगाल, निजाम निवासी राॅची झारखण्ड (यह उपरोक्त बुड्ढा का साढ़ू भाई है) से प्राप्त करता है तथा  भारत में अजीत राय निवासी आजमगढ़, राम मिलन पटेल निवासी मेजा इलाहाबाद, बेंचू प्रसाद निवासी मेजा इलाहाबाद और प्रधान निवासी करछना इलाहाबाद को देता है। यह लोग इस भारतीय जाली मुद्रा को अपने-अपने माध्यम से स्थानीय लोगों में खपा देते हैं। अब तक हमीदुर द्वारा अजीत राय को लगभग बत्तीस लाख रूपये  दिये जा चुके हैं। बीस लाख रूपये राममिलन पटेल को दिये जा चुके हैं और इसी तरह कई लाख रूपये बेंचू और प्रधान को दिये गये हैं। निजाम निवासी राॅची झारखण्ड वर्तमान में भारतीय जाली मुद्रा के अपराध में मिर्जापुर जेल में बन्द है। राममिलन पटेल भी इसी अपराध में इलाहाबाद की नैनी जेल में बन्द है, जिसमें हमीदुर भी वांछित है।
गिरफ्तार अभियुक्त अजीत राय ने पूछताछ पर बताया कि उसके गांव के बगल के रहने वाले सफीक जो पंश्चिम बंगाल में रहता है, ने अजीत राय का परिचय निजाम व हमीदुर शेख से कराया था। सफीक भी वर्ष 2015 में थाना फूलपुर से जाली नोट में जेल गया है। शुरूआत में अजीत राय ने 23 हजार भारतीय मुद्रा देकर हमीद से 50 हजार भारतीय जाली मुद्रा लिया था। जिसे फुटकर में मार्केट में चलाता रहा। इसी क्रम में अब तक कई बार खुद माल्दा टाउन पंश्चिम बंगाल जाकर जाली मुद्रा लाया है। हमीदुर कई बार आकर अजीत राय भारतीय जाली मुद्रा दी है। वर्तमान में अजीत राय को 37 हजार भारतीय मुद्रा के बदले में एक लाख भारतीय जाली मुद्रा की दर से हमीदुर शेख से मिलते थे। अजीत राय  पैसे इसके व इसके जानने वालों के एकाउन्ट में जमा कर देता था।
इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कीडगंज, जनपद इलाहाबाद पर मु0अ0सं0 223/2015 धारा 489बी/489सी भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना स्तर से की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More