33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित नारी सम्मान समारोह को संबोधित करती हुई: सुषमा साहू

देश-विदेश

जयपुर: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू ने प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कहा कि पूरे देशभर में केवल राजस्थान में महिला आयोग के पास खुद का पुलिस बल है, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।

साहू बुधवार को ओटीएस सभागार में राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित नारी सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं बनाकर नारी को संबल प्रदान कर सकती हैं, लेकिन यदि महिलाओं को सच में सशक्त बनाना है तो समाज की सोच बदलनी होगा। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग बेटियों और महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, तभी उनके अधिकारों की सुरक्षा होगी और वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में बराबरी से खड़ी होंगी।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने वाली एवं महिला शिक्षा तथा सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रदेशभर से चयनित इन महिलाओं ने खेल, महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण, जेल में बंद महिलाओं को सशक्त बनाना, महिला सुरक्षा, खेती, व्यवसाय, महिला रोजगार जैसे क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य किया है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More