8th Pay Commission : 1 करोड़ 19 लाख परिवारों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार को दें सैलरी बढ़ौतरी का सुझाव

8th Pay Commission : 1 करोड़ 19 लाख परिवारों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार को दें सैलरी बढ़ौतरी का सुझाव

HR Breaking News (New Pay Commission) पिछले 1 साल से ज्यादा समय से चल रही आठवें वेतन आयोग की चर्चा अब और तेज हो गई है। 8वें वेतन आयोग को लेकर अब धरातल पर काम होता दिख रहा है। संसद में भी सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग के संबंध में कुछ सवालों के जवाब दिए गए हैं। साथ में नए वेतन आयोग के लिए वेब पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है। 

महंगाई भत्ता निभाएगा अहम भूमिका 

नए वेतन आयोग (New Pay Commission) से पहले अभी कर्मचारियों को फोरी तौर पर राहत देने के लिए महंगाई भत्ते में निरंतर बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि, कर्मचारियों की मांग है कि महंगाई भत्ते को मर्ज कर दिया जाए, परंतु सरकार की ओर से यह मांग खारिज कर दी गई है। 

अब कर्मचारियों के लिए पहले की तरह ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी, हालांकि फिलहाल बढ़ रहा महंगाई भत्ता कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि इस महंगाई भत्ते के हिसाब से फिलहाल महंगाई की स्थिति को कैलकुलेट किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी के आवश्यक संशोधन का खाका तैयार किया जा सकेगा। 

कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी 

कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी (Salary Hike Update) पूर्ण रूप से फिटमेंट फैक्टर पर आधारित होगी। फिटमेंट फैक्टर जितना अधिक मिलेगा कर्मचारियों को उतना ही लाभ होगा। फिलहाल फिटमेंट फैक्टर को लेकर कई अनुमान सामने आए हैं। 1.92 से लेकर 2.86 तक के फिटमेंट फैक्टर का अनुमान लगाया जा रहा है। कर्मचारी तो तीन से साढे तीन तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं।

बेसिक सैलरी के आधार पर बढ़ाई जाएगी सैलरी 

कर्मचारियों की सैलरी में बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) के आधार पर बढ़ोतरी की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20000 हजार रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 3 का लागू हो जाता है तो उस कर्मचारी की नई बेसिक सैलरी 60000 रुपये प्रति महीना हो जाएगी। इसमें कर्मचारियों को शुरुआती 6 महीने में महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। यानी महंगाई भत्ता जीरो से शुरू होगा। जबकि हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवलर ट्रैवल एलाउंस जैसे भत्ते दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button