27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अभियुक्त की पेशी में व्यवधान व गम्भीर घटना घटित करने का प्रयास करने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी: जिला कारागार कौशाम्बी में निरूद्व अभियुक्त गुलशन यादव निवासी करेटी थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ की मा0 जिला एवं सत्र  न्यायालय  प्रतापगढ़  में

पेशी थी। अभियुक्त को सुरक्षित जिला कारागार से निकालकर मा0 न्यायालय तक ले जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। ़अभियुक्त की प्रवृत्ति को देखते हुए अलग से क्यूआरटी टीम को जिला जेल से जनपदीय सीमा तक स्कोर्ट हेतु लगाया गया था। क्यूआरटी टीम ने दूरभाष से थाना मंझनपुर को बताया कि दिनांक 15.05.2018 को उनके द्वारा मा0 न्यायालय में पेशी हेतु ले जाते समय कुछ संदिग्ध वाहनों से बंदी वाहन का बार-बार पीछा करते हुए ओवरटेक किया गया था। आज दिनांक 16.05.2018 को 04 लक्जरी गाड़ियों में सवार असलहाधारक युवकों द्वारा पेशी वाहन को बार-बार ओवरटेक  कर घेरने का प्रयास किया जा रहा है।

    इस सूचना पर थाना कोतवाली मंझनपुर की पुलिस द्वारा ओसा चैराहे के पास से बंदी के वाहन को ओवरटेक कर रोकते समय 04 वाहनों पर सवार 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 रायफलें 315 बोर, 04 जीवित कारतूस, 01 पिस्टल 32 बोर व कारतूस, 01 पम्प एक्शन गन 12 बोर व 03 जीवित कारतूस आदि बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.    आशुतोष द्विवेदी निवासी पुरानी बाजार थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
2.    चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी जमेटी थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
3.    राजकुमार यादव निवासी कुरसियन का पुरवा थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़।
4.    धीरज कुमार वर्मा निवासी पाण्डेय का पुरवा थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़।
5.    रोहित कुमार निवासी मउदारा थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
6.    जमुना प्रसाद निवासी खुसाहिल बाजार थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
7.    आमिर खान निवासी पाण्डेय का पुरवा थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़।
8.    संजीव कुमार निवासी  परियावा थाना महेशगंज जनपद  प्रतापगढ़।
9.    चन्द्रकेश मौर्या निवासी सेंधा थाना कुंडा प्रतापगढ़।
बरामदगी
1.    01 स्कार्पियों
2.    01 स्वीफ्ट डिजायर
3.    01 फारचूनर
4.    01 टाटा सफारी
5.    02 रायफलें 315 बोर, 04 जीवित कारतूस
6.    01 पिस्टल 32 बोर व कारतूस,
7.    01 पम्प एक्शन गन 12 बोर व 03 जीवित कारतूस

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More