30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

04 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा

उत्तर प्रदेश

हरदोई: थाना अतरौली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना अतरौली क्षेत्रान्तर्गत भटपुर गोमती नदी पुल के नीचे अवैध रूप से शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/मौके से 01 देशी बन्दूक 12 बोर, 06 देशी तमन्चा 315 बोर, 05 जीवित कारतूस 12 बोर, 01 कारतूस जीवित 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 12 बोर व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण एवं अर्द्धनिर्मित पार्ट्स बरामद हुए।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि गैंग के सदस्य अवैध शस्त्रों को बनाकर आस-पास के जनपदों में बेचे देते हैं।
इस सम्बन्ध मे थाना अतरौली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त

1.    अखिलेश निवासी बेलहरी थाना संदना जनपद सीतापुर।
2.    मैके उर्फ राजू निवासी गुरूदीन खेडा मजरा दुर्गागंज थाना काकोरी, लखनऊ।
3.    प्रमोद निवासी गोटैया थाना अतरौली जनपद हरदोई।
4.    जियालाल निवासी कोईया मदारपुर थाना हसनगंज जनपद उन्नाव।
बरामदगी

1.    01 देशी बन्दूक 12 बोर
2.    06 देशी तमन्चा 315 बोर
3.    05 जीवित कारतूस 12 बोर, 01 कारतूस जीवित 315 बोर
4.    02 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 12 बोर
5.    अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण एवं अर्द्धनिर्मित पार्ट्स

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More