सोने और चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, देखें ताजा रेट

HR Breaking News (Gold Rates) देवउठनी एकादशी के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादी-ब्याह के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिसका असर कीमतों पर पड़ता है। हालांकि हाल ही में सोने-चांदी (Gold Rates) की कीमतों में सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है। आइए खबर में जानते हैं कि सोने की कीमतें कितनी है।
कितने गिरे सोने-चांदी के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोना (Sone Ke Rate) 5947 रुपए सस्ता होकर 1.23 लाख रुपए प्रति ग्राम से नीचे 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है, जिसके बाद भाव 1,22, 435 रुपए पर आया है । सोना लगभग 4 प्रतिशत टूटा है। बीते वर्ष 24 नवंबर को सोना 123308 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
हालांकि दिल्ली में रेट अभी 129300 पर बने हुए हैं। वहीं, दूसरी और चांदी की कीमत (Chandi Ke Rate) 9789 रुपए प्रति किलो की गिरावट के साथ 1.50 लाख रुपए से नीचे 148034 रुपए पर आ गई है।
दिल्ली में चांदी का रेट
चांदी में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिल्ली में चांदी का रेट (Silver Rate in Delhi) 158000 रुपये प्रति किलो रहा है। अमेरिका डॉलर में मजबूत फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर बढ़ाई जाने की संभावना और वैश्विक बाजार में बीकावली से सोने चांदी की कीमत पर दबाव बना हुआ है। जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
इन्वेस्टर कर रहे अमेरिका डॉलर का रुख
कोटक नियो के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च प्रमुख के अनुसार सोना-चांदी (Gold Silver Price) की गिरावट वैश्विक वित्तीय बाजार में जारी व्यापक बिकवाली का एक हिस्सा है। इन्वेस्टर अभी सुरक्षित नकदी के लिए अमेरिका डॉलर का रुख कर रहे हैं। दिसंबर में अमेरिका फेडरल रिजर्व की तरफ से बढ़ाई जा सकती है। निवेशक निवेश घटा रहे हैं। वहीं कुछ कारोबारी और उत्पादक कीमतें और गिरने की आशंका में बिकवली कर रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ रहा है।
इस वर्ष कितने गिरे सोने के भाव
इस वर्ष सोने-चांदी की कीमत (Gold and silver prices) में उतार चढ़ाव देखा गया है। 29 जनवरी को जहां सोना 183000 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था और चांदी 4 लाख 4500 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी। वहीं, शुक्रवार को गिरावट के बाद सोना (Sone Ka Bhav) अपने रिकॉर्ड भाव से लगभग 60,500 रुपये और चांदी लगभग 2.56 लख रुपए सस्ती हो गई है। यानी सोना 33.6 प्रतिशत और चांदी 63.21 प्रतिशत सस्ती हो गई है।




