27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सैन्य नर्सिंग सेवा ने अपना 92 वां स्थापना दिवस मनाया

Military Nursing Service celebrates its 92nd Raising Day
देश-विदेश

नई दिल्ली: सशस्त्र बलों की सैन्य नर्सिंग सेवा में अपना 92 वां स्थापना दिवस मनाया। सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एलिजाबेथ जॉन की अगवानी में दिल्ली कैंट के सेना अस्पताल में एमएनएस अधिकारी मैस में यह समारोह मनाया गया।

देश के लिए महान बलिदान देने वाली नर्सिंग अधिकारियों के सम्मान में इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर मेजर जनरल उषा सिखधर और मेजर जनरल सुशीला शाही के प्रतिनिधित्व में सैन्य नर्सिंग सेवा के 30 सदस्यीय सेवानिवृत्त दल ने श्रद्धाञ्जलि अर्पित की। तीन नर्सिंग अधिकारियों मेट्रॉन फ्रान्सिस, मैरी एफ एम, मिस लेटिटीया एल जी एवं मिस एथल ई के नाम इंडिया गेट के युद्ध स्मारक पर उकेरे गए है। इन्होने पहले विश्व युद्ध के दौरान अपना कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। 1 अक्टूबर, 1926 को सैन्य नर्सिंग सेवा को औपचारिक रूप से स्थायी नर्सिंग सेवा के रूप में स्थापित किया गया था। इस सेवा ने तीनों सेनाओं की 24 घण्टे सेवा में सराहनीय योगदान दिया है।

अपनी स्थापना के समय से ही सैन्य नर्सिंग सेवा ने देश में युद्ध काल के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के लिए नर्सिंग सेवा की सख्त जरूरत थी। फलैंडर्स, मेडीटेरेन, बालकन्स, पश्चिम एशिया और बोर्ड अस्पताल जहाजों में नर्सिंग सेवा ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इस दौरान 200 नर्से मारी गई जिनमें से बहुत सी भारतीय थी।

1947, 1965, 1971, और 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए चार युद्धों में सैन्य नर्सिंग सेवा की अधिकारियों ने बीमार और घायल जवानों की देखभाल में प्रमुख भूमिका निभाई है। 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में इस सेवा का अप्रतिम योगदान रहा है। सैन्य सेवा के अधिकारियों ने श्रीलंका में भारतीय शान्ति सेवा, ओपी पराक्रम एवं अन्य शान्ति सेवा मिशनों के दौरान अपना योगदान दिया है। इस समय सेना सैन्य सेवा के अधिकारी गड़बड़ी वाले राज्यों जम्मू-कश्मीर एवं पूर्वोत्तर क्षेत्रों तथा संयुक्त राष्ट्र मिशनों में तैनात किए गए है।

उल्लेखनीय सेवाओं तथा समर्पण और विशिष्ट योगदान के लिए सैन्य नर्सिंग सेवा के अधिकारियों को अब तक तीन परम विशिष्ट सेवा मेडल, 17 अतिविशिष्ट सेवा मेडल, 45 विशिष्ट सेवा मेडल और 3 सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस सेवा के अधिकारियों ने विभिन्न नागरिक सम्मान पुरस्कार भी प्राप्त किए है जिनमें 12 राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार भी शामिल है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार सेवा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है जिसे राष्ट्रपति प्रदान करते है।

Related posts

11 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More