36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

शिशु के दांत निकलते वक्त नहीं होगा दर्द, अपनाएं ये तरीकें

सेहत

जन्म के कुछ महीने बाद बच्चों के दांत निकलने लगते हैं। दांत निकलते समय बच्चों में कई प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। यदि बच्चे कमजोर हो तो उनमें अधिक रोग उत्पन्न होते हैं। लेकिन, कई बार कुछ बच्चों में जल्दी दांत निकलने की बजाए देर से निकलते हैं। लेकिन यदि बच्चों के दाँत देरी से निकलने शुरू होते हैं तो इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। अमूमन इस दौरान न सिर्फ मसूडे फूलने लगते है, बल्कि उनमें खुजली यहां तक कि बच्चे को काफी दर्द भी होता है। जिसके कारण वह काफी परेशान रहता है और उसे देखकर आप भी दुखी होते हैं। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपचार के जरिये उनके इस दर्द को कम कर सकती हैं।

बच्चे को खाने के लिए गाजर या सेब का टुकड़ा दें। इससे मसूढ़ों पर होने वाली दर्द से आराम मिलेगा और दांत आसानी से निकलेंगे।

दांत निकलते समय बच्चों को गर्म आहार दिया जाए तो संभवतः दांत की तकलीफ और बढ़ जाए। ऐसे में विशेषज्ञों की राय है कि खाना थोड़ा ठंडा करके दें। इससे बच्चे को खाने में आराम रहेगा और दर्द के एहसास में कुछ कमी आएगी।

बच्चे के मसूडे पर शहद लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे मसूढे नर्म हो जाएंगे और दांत निकलने में दिक्कत नहीं होगी।

यदि बच्चे को दांत निकलते समय उल्टी हो रही है तो उसे एक चम्मच अनार का रस दिन में, 2-3 बार पिलाना चाहिए। इससे बच्चे को उल्टी होना बंद हो जाती है।

दिन में दो बार बच्चे के पैरों की तलियों की मसाज करें। अपने अंगूठे से पैरो का हल्का-हल्का दबाकर मसाज करें। 5 मिनट मसाज करने से उसे दर्द से राहत मिलेगा और वह आराम से सो पाएगा।

दांत निकलते वक्त बच्चा हर चीज मुंह में लेना चाहता है। वह हर चीज कुतरना चाहता है। उसकी इसी आदत का फायदा उठाते हुए उसके मुंह में भीगे कपड़े डालें ताकि जब वह कुतरे तो उसे खुशी का एहसास हो और मसूड़ें नर्म हों।

Fashion Newsera

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More