36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए: राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी कार्यालय, लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस में श्री चैधरी ने बताया कि विगत 13 दिसम्बर 2017 को जनपद शामली के थाना कांधला अंतर्गत गढ़ी श्याम में कक्षा 12 की छात्रा कु0 सोनी कश्यप पुत्री श्री वीरसेन कश्यप की कालेज से लौटते समय 03ः15 बजे गांव के दबंग अमरपाल पुत्र पहलू सिंह ने निर्मम हत्या कर दी। भाजपा राज को कलंक करने वाली इस घटना का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लेकर जांच दल भेजा। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट उन्हें दी है।

      आज पार्टी कार्यालय में मृत किशोरी सोनी के माता पिता, उसकी चचेरी बहन तथा अन्य रिश्तेदार पहुंचे जिन्हें श्री अखिलेश यादव की ओर से 5 लाख रूपए का चेक भेंट किया गया। जांच दल के सदस्य एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री सुधाकर सिंह कश्यप ने श्री अखिलेश यादव के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही कश्यप समाज की हितैषी है।

       मृतक कु0 सोनी के पिता श्री वीरसेन कश्यप, सोनी की मां और उसकी चचेरी बहन काजल ने कहा कि वे सब दहशत में जी रहे हैं। गांव में रहने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही है वे गांव से पलायन करने को मजबूर है उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। दबंग और पुलिस अपना दबाव बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए।

       श्री नरेश उत्तम पटेल एवं राजेंद्र चैधरी ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों की इज्जत से अपराधी खिलवाड़ करते हैं हर रोज घटनाएं हो रही है। बच्चियों का स्कूल जाना सुरक्षित नहीं रह गया हैं। राज्य सरकार संवेदनहीन है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री शंखलाल मांझी, श्री सुनील यादव, डाॅ0 राजपाल कश्यप, श्री अरविन्द कुमार सिंह, (सभी एमएलसी) पूर्व सदस्य राज्य योजना आयोग प्रो0 सुधीर पवार सहित श्री अशोक चैधरी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

                      प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिन्दुः

1 भाजपा के सब झूठे वादों की तरह ‘बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं‘ का नारा भी है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराध बढ़े हैं। बेटी बचेगी कहां जब पढ़ने जाते वक्त वे दुष्कर्म की शिकार होती हैं। दलित वंचित और खासकर गरीब परिवारों की बच्चियों की जिंदगी दुराचारियों ने नर्क कर दी है जिससे क्षुब्ध कई किशोरियां आत्महत्या तक कर चुकी है।

2 प्रदेश में रोजाना हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। शासन-प्रशासन संवेदनहीन है। अपराधी भयमुक्त हैं।

3 भाजपा राज में शर्मनाक घटना जनपद शामली के ग्राम गढ़ी श्याम थाना कांधला में 13 दिसम्बर 2017 को घटी जब स्थानीय इंटरकालेज में कक्षा 12 की छात्रा कुमारी सोनी कश्यप पुुत्र वीरसेन कश्यप की निर्मम हत्या गांव के ही दबंग अमरपाल पुत्र पहलू सिंह ने अपने साथियों के साथ कर दी। घटना दिन दहाड़े 03ः15 बजे हुई जब कु0 सोनी कालेज से घर आ रही थी।

4 कुमारी सोनी को हत्यारोपी अमरपाल बुरी नीयत से छेड़छाड़  करता रहा था। उसकी शिकायत भी हुई परन्तु थाने के मुंशी ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। अमरपाल दबंग किस्म का है।

5 पुलिस की साठगांठ की वजह से कुमारी सोनी के षव का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर सुबह जल्दी अन्तिम संस्कार करा दिया गया। पुलिस ने पहले प्रेम प्रसंग बताकर पल्ला झाड़ना चाहा। समाजवादी पार्टी के विधायक और नेताओं के दबाव में अमरपाल गिरफ्तार किया गया।

6 कुमारी सोनी कश्यप की निर्मम हत्या की खबर अखबारों में छपने पर कश्यप समाज आंदोलित हुआ। 17.12.2017 को एक बड़ी शोकसभा हुई जिसमें पीड़ित परिवार को 20.12.2017 तक न्याय न मिलने पर 21 दिसम्बर 2017 को जिलाधिकारी कार्यालय, शामली पर धरना प्रदर्शन हुआ। जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक के आश्वासनों पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

7 कु0 सोनी कश्यप की हत्या की खबर पर जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लिया और जांचदल गठित किया तो जिला प्रशासन को होश आया। जांचदल में विधायक सदर सहारनपुर श्री संजय गर्ग, विधायक कैराना, शामली श्री नाहिद हसन, पूर्व सदस्य, राज्य योजना आयोग श्री सुधीर पवार, पूर्व उपाध्यक्ष, समाज कल्याण विभाग श्री सुधाकर सिंह कश्यप तथा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, शामली श्री अशोक चैधरी शामिल थे।

8 समाजवादी जांच दल ने करीब 6 जनवरी 2018 को चार घंटे तक हत्या के हर बिन्दु पर जांच की। कश्यप परिवार पर दबंगो-पुलिस का दबाव पड़ रहा है। हत्याकांड की चश्मदीद चचेरी बहन काजल ने बताया कि वह खौफजदा है उसने विद्यालय जाना भी छोड़ दिया है।

9 कुमारी सोनी की हत्या पर जब समाजवादी दल के नेता उसके परिवार के साथ खड़े हुए तो भाजपा सांसद हुकुमसिंह अधिकारियों के साथ गांव गढ़ी श्याम पहुंचे और पीड़ित परिवार को 5 लाख रूपए का चेक दिया। बाद में उस चेक को बदल कर दूसरा चेक दिया गया। पीड़ित परिवार ने कहा कि उसे रूपए नहीं इंसाफ चाहिए।

10 जांचदल को पीड़ित परिवार के एक सदस्य सेठपाल (चाचा) ने बताया कि भाजपा सांसद के एक निकटवर्ती भाजपा नेता ने न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन, पोस्टर व मीडिया पर खर्च के लिए 60 हजार रूपए मांगे। परिवार ने उन्हें एक दुधारू भैंस व एक कटरा मात्र 40 हजार रूपए में बेचकर दिए। कोरे कागज पर अंगूठा निशान भी लगवाया गया। भाजपा ने यह कफन खसौटी का काम किया है।

11 भाजपा के ढोंग और संवेदनहीनता का नमूना यह है कि मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी घटनास्थल पर कु0 सोनी कश्यप के पीड़ित परिवारीजनों से मिलने नहीं जा सके जबकि वे वहां से आगे 12 किलोमीटर पर जनता को ‘प्रवचन‘ सुनाने गए थे। प्रदेश व केंद्र सरकार की बेटी की सरुक्षा को लेकर दिखाऊ चिंता इससे जाहिर होती है।

12 समाजवादी पार्टी कश्यप परिवार को इंसाफ व सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार का मुखिया वीरसेन पुत्र सतपाल कश्यप खेतिहर मजदूर है। उसकी बड़ी बेटी पूनम विवाहित है। सोनी जिसकी हत्या हुई 17 वर्ष की थी। लड़का कृष्णकुमार 8वीं कक्षा का छात्र है उम्र 13 वर्ष। उससे भी दबंग अमरपाल ने मारपीट की थी। नीलम 7वीं कक्षा की छात्रा है उम्र 11 वर्ष, मनीष कक्षा 5 का छात्र है उम्र 10 वर्ष, पीड़ित परिवार की सुरक्षा भी अस्थायी है। दबंग धमका रहे हैं।

13 जिला प्रशासन से मांग की गई है-

1- आरोपियों पर रासुका लगाई जाए।

2- पास्को एक्ट लगे व तेजी से फास्ट टैªक कोर्ट में केस चले।

3- पीड़ित परिवार को मुकदमा निस्तारण होने तक स्थायी सुरक्षा मिले।

4- पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

5- पीड़ित परिवार को कृषि योग्य पट्टा और जिले में सरकारी आवास मिले।

6- पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाए।

14 कुमारी सोनी की हत्या और शासन प्रशासन की उपेक्षा से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश आहत और आंदोलित है। पुलिस का रवैया बहुत ही गैरजिम्मेदाराना है। घटना को छुपाने -दबाने की कोशिशें न सिर्फ निंदनीय है बल्कि घटना को हल्का करने और अपराध पर पर्दा डालने की भी साज़िश है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More