37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं के अतिरिक्त विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने भी मुलाकात करते हुए: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं के अतिरिक्त विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने भी मुलाकात की। इनमें भारी संख्या में महिलाएं, वृद्ध, तथा अल्पसंख्यक भी थे। इन सबने कहा कि भाजपा सरकार से उन्हें कोई आशा नहीं हैं उनकी परेशानियां सुनने वाला कोई नहीं हैं। उनकी शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
श्री अखिलेश यादव से मिल कर अपनी दिक्कते बताने वालों में बेरोजगार भी थे। उनका कहना था कि भाजपा के राज में तमाम नियुक्तियां रोक दी गई हैं। कुछ बीमार थे जिन्हें इलाज के लिए मदद चाहिए थी। समाजवादी सरकार ने गंभीर बीमारियों की भी निःशुल्क इलाज की व्यवस्था कर दी थी। और तमाम लोगों को मदद भी दी गई थी। विकलांग भी बहुत उम्मीदें लेकर आए थे।
श्री यादव ने आज मिलने वालों में कई ऐसे भी थे जो स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनना चाहते थे। उनमें से कई लोगों ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में सक्रिय हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज जिन पार्टी नेताओं ने भेंट की उनमें प्रमुख थे सर्वश्री बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, नरेन्द्र वर्मा, कमाल अख्तर, एस.आर.एस. यादव (एम.एल.सी.) रामबृक्ष यादव, अरविन्द कुमार सिंह (विधायक)।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More