38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लक्षद्वीप समूह और आस-पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर में गंभीर चक्रवात ‘ओक़ी’ पर चेतावनी -रेड मैसेज (1415)

देश-विदेश

नई दिल्लीः लक्षद्वीप और आस-पास दक्षिण-पूर्व क्षेत्र अरब सागर पर गंभीर चक्रवात तूफान ‘ओक़ी’ पिछले 06 घंटों के दौरान 11 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आज 1 दिसंबर, 2017 को (भारतीय समयानुसार) सुबह 1130 बजे लक्षद्वीप क्षेत्र तथा 9.0º देशांतर उत्तर में तथा 73.4º अक्षांश पूर्व में मिनिकॉय से लगभग 80 किमी उत्तर-पूर्व और अमिनी दिवी से 240 किमी दक्षिण-पूर्व के आस-पास दक्षिण पूर्व अरब सागर इसका केन्द्र था। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और तेज होने और लक्षद्वीप के द्वीपों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते रहने की संभावना है। उसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर / उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

तिथि/समय स्थिति

अक्षा./देशा.

अधिकतम वायु गति

कि.मी. प्रति घंटा

चक्रवात की श्रेणी
    01/1130 9.0/73.4 गति 100-110 से 120 तीव्र चक्रवाती तूफान
    01/1730 9.3/72.8 गति 105-115 से 125 तीव्र चक्रवाती तूफान
    01/2330 9.7/72.1 गति 110-120 से 135 तीव्र चक्रवाती तूफान
    02/0530 10.1/71.4 गति 115-125 से 140 अति तीव्र चक्रवाती तूफान
      02/1130 10.7/70.8 गति 115-125 से 140 अति तीव्र चक्रवाती तूफान
            02/2330 11.9/69.7 गति 120-130 से 145 अति तीव्र चक्रवाती तूफान
03/1130 13.4/68.9 गति 120-130 145 अति तीव्र चक्रवाती तूफान
03/2330 14.8/68.7 गति 105-115 से 125 तीव्र चक्रवाती तूफान
04/1130 16.2/69.2 गति 95-105 से 115 तीव्र चक्रवाती तूफान
04/2330 17.6/70.3 गति 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
05/1130 18.9/71.5 गति 50-60 से 70 कमजोर

चेतावनी

  • भारी वर्षा चेतावनी:
  • अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी (>20 सेमी) वर्षा की संभावना तथा उसके बाद अगले 24 घंटों में भारी से अधिक भारी वर्षा होने की संभावना
  • अगले 24 घंटों के दौरान बहुत सी जगहों पर भारी वर्षा के साथ-साथ केरल में कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की संभावना।
  • हवा की चेतावनी:
  • अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप समूह के आसपास 110-120 किलोमीटर प्रति घंटा से 130 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी आने की और उसके बाद धीरे-धीरे गति कम होने की संभावना है
  • अगले 24 घंटों के दौरान केरल एवं दूर दराज क्षेत्रों में और उसके बाद अगले 24 घण्टों के दौरान कर्नाटक और तटीय क्षेत्रों में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से करीब 65 किलोमीटर तक प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना।
  • सागर की स्थिति:
  • अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप समूह और आसपास सागर की स्थिति अधिक से बहुत अधिक होगी और बाद के 24 घंटों के दौरान अधिक होगी।
  • अगले 24 घंटों के दौरान केरल और केरल के तटीय क्षेत्रों में तथा उसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में अधिक से बहुत अधिक होगी।
  • लक्षद्वीप समूहों में होने वाले नुकसान की संभावना: पेड़ों की शाखाओं के टूटने और बड़े पेड़ों को उखड़ने के कारण बिजली और संचार लाइनों को नुकसान। कच्चे घरों / झोंपड़ियों को बड़ा नुकसान: कच्चे घरों को बड़ा नुकसान, पक्की सड़कों और कुछ बचाव मार्गों पर बाढ़ की संभावना। केले और पपीते के पेड़ों और खड़ी फसलों को नुकसान को नुकसान की संभावना।
  • तूफान की लहरें:
  • समूद्र में 1 मीटर तक ऊंची ज्वार की लहरें उठने के कारण लक्षद्वीप समूह के निचले इलाकों के डूबने का खतरा है।
  • कार्रवाई का सुझाव
  • लक्षद्वीप: लक्षद्वीप समूह के आस-पास क्षेत्रों के मछुआरों को अगले 48 घंटों के दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
  • केरल और कर्नाटक तट: अगले 48 घंटों के दौरान मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे केरल और कर्नाटक तट के साथ समुद्र में न जायें।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More