33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भुस्खलन का जायजा पीएमजीएसवाई, सिंचाई, लो0नि0वि0 व राजस्व के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जायजा लेते हुए: विधायक गणेश जोशी

भुस्खलन का जायजा पीएमजीएसवाई, सिंचाई, लो0नि0वि0 व राजस्व के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जायजा लेते हुए: विधायक गणेश जोशी
उत्तराखंड

देहरादून: मसूरी विधायक श्री गणेश जोशी सिल्ला गांव में हुए भुस्खलन का जायजा पीएमजीएसवाई, सिंचाई, लो0नि0वि0 व राजस्व के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों ने विभागों की कार्यप्रणाली पर भारी रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि जिन जिन स्थानों पर भूस्खलन की सम्भावित स्थिति है उन पर जाल ना लगने से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। जिस पर श्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ंही जाल लगाये जाऐं और गा्रमीणों के घरों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाय।

भूस्खलन से प्रभावितों के घरों के हुए नुकासान पर तहसीलदार ने मौके पर ही शासन द्वारा अनुमन्या मुआवजा राशि देने निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। भूस्खलन से प्रभावित श्रीमति कविता देवी, किशोरी लाल नौटीयाल, कमलनयन नौटीयाल, ज्योति प्रसाद नौटीयाल एवं मुकेश नौटीयाल आदि है।

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि की सड़क निर्माण में देरी के लिए सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय एवं सड़क का निर्माण शीघ्र किया जाय। जिस पर अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों को एवं माननीय विधायक श्री गणेश जोशी जी को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सड़क निर्माण की कार्यवाही की जायेगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को श्री गणेश जोशी जोशी जी ने लोगों के घरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दिवार शीघ्र लगाने के लिए कहा जिस पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता श्री तोमर जी ने मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर पी0एम0जी0एस0वाई0 के अधिशासी अभियन्ता श्री संजय सिंह, सहायक अभियन्ता श्री के0एल0 भट्ट जी, तहसीलदार श्री रमोला जी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता श्री तोमर जी, लो0नि0वि0 के सहायक अभियन्ता श्री असवाल जी, कनिष्ठ अभियन्ता श्री निरज त्रिपाठी जी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अरविन्द तोपवाल, सिल्ला गांव के प्रधान ब्रहमदत्त जोशी, पूर्व प्रधान रमेश नौटीयाल, रामचन्द्र नौटीयाल, नरेश नौटीयाल, जयपाल भण्डारी, संजय नौटीयाल, ज्योेतिस प्रसाद नौटीयाल, किशोरीलाल नौटीयाल, ब्रिजमोहन, विजयराम नौटीयाल सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More