40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पृथ्वी के संतुलन के लिए वृक्ष लगाना जरुरी: सांसद माला राज लक्ष्मी शाह

पृथ्वी के संतुलन के लिए वृक्ष लगाना जरुरी: सांसद माला राज लक्ष्मी शाह
पृथ्वी के संतुलन के लिए वृक्ष लगाना जरुरी: सांसद माला राज लक्ष्मी शाह
उत्तराखंड

देहरादून: टिहरी की भाजपा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने कहा कि पृथ्वीका संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों को लगाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि बिगड़ते पर्यावण से चिंतित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम पूरे देश में चलाया है।

रविवार को माजरी माफी ग्राम सभा के कालिंगा विहार में भाजपा रायपुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण हरेला कार्यक्रम के तहत मंडल के पदाधिकारियो ने डेढ़ सौ वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता आती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रदेश का विकास कर रही है।

रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काउ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरेला कार्यक्रम में सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वृक्ष लगाने चाहिए।उन्होंने कहा कि चार माह में भाजपा के प्रदेश सरकार ने लोगों का विश्वास जीता है,जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता विश्वास करती है,उसी प्रकार से त्रिवंद्र रावत के नेतृत्व में सरकार पर लोगों को विश्वास बढ़ा है। राज्य सरकार लगातार प्रदेश का विकास कर रही है,और नई-नई विकास की नीति को लागू कर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाना का काम कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा रायपुर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरेला पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण किए जा रहे है। हमारी आने वाली पीढ़ी इसका लाभ उठाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों को चौड़ीकरण,भवनों के निर्माण इत्यादी में लकड़ी की आवश्कयता पड़ती है। जब पेड़ नहीं होंगे तो आने वाले समय में पर्यावरण को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने भाजपा सांसद और क्षेत्र के विधायक का क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि उनके गांव में एक खेल का मैदान नहीं है, जो मैदान है वह यहां के दस्तावेजों में तालाब दिखाया गया है। ऐसे में यदि सांसद और विधायक इस तालाब का सौन्दर्यीकरण कर वहां नालियों और चार दीवारी का निमार्ण कराते है तो इस यहां के बच्चे खेल के मैदान के रुप में प्रयोग कर सकते है।

भाजपा रायपुर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने देश के लिए शहीद हुए अजय वर्धन की बेटी के बारे में भाजपा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह और विधायक उमेश शर्मा का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि शहीद की बेटी को कैंसर रोग पीड़ित है और वह अपने पैसे से उपचार करा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए की मदद कराई थी लेकिन यह पैसा बीमारी के उपचार के लिए पर्याप्त नहीं है। इस लिए भाजपा सांसद और विधायक को शहीद की बेटी की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।

माजरी माफी की प्रधान पिंकी शर्मा ने कहा कि वृक्ष लगाकार आने वाले समय में हम अपने और अपने परिवार को कई बिमारियों से बचा सकते है। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाकर उसकी देखरेख करनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील उनियाल गामा, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, राजकुमार पुरोहित, आनंद सिंह खड़का,जिला पंचायत सदस्य पुष्पा बड़थ्वाल, दीपक फरासी, राजेंद्र सिंह चौहान, सतीश कुमार, मोहनलाल खंडूड़ी, मनीष बिष्ट, मोहित शर्मा,ग्राम प्रधान सरला थापा, संतोष नेगी,सीता राम भट्ट,चंदन सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More