33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को 10 साल की जेल?

मनोरंजन

मुंबईजिया खान सुसाइड मामले में सेशन कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला। मामले से जुड़े सेशन कोर्ट ने जिया खान के बॉयफ्रेंड ने उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर करने का आरोप तय किया है। सेशन कोर्ट ने सारी जांच करने के बाद ये फैसला लिया है कि सूरज पंचोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस चलेगा।

आपको बता दे कि सूरज पंचोली ने अपने आप को बेगुनाह बताया। जिसके बाद प्रोसीजर के बाद 14 फरवरी को गवाहों और सबूतों की जांच शूरू की जाएगी। खुद को निर्दोष बताने के बाद भी 30 जनवरी को सूरज के खिलाफ जज के डी शिरभाते इंडियन पीनल कोड की धारा 306 के तहत आरोप तय किया।

जांच कि रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई में अपने अपार्टमेन्ट में फंके से लटक के खुदखुशी कर ली थी। रिपोर्ट की माने तो जिया कुछ दिनों से सूरज के घर पर रह रही थी। 3 जून को अपने घर वापस लौट गई थी।

सीबीआई की पूछताछ में सूरज ने खुद को बेगुन्हा बताया था और सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी की थी। सूरज ने सच्चाई को छिपानी की तमाम कोशिशे की थी और जांच अधिकारी को मनघडत जानकारी भी दी थी। सूरज ने पोलोग्राफी टेस्ट और ब्रेन मैपींग टेस्ट करने से भी इंकार कर दिया था। जबकी उनका रोल इस सुसाइड में अहम था।

जिया ने अपने तीन पेज के सुसाइड नोट में ये कहा था कि, सूरज के साथ उनके करीबी संबंध थे औऱ शारीरिक उत्थान(physical assault)के कारण वो काफी स्ट्रेस में थी। जिया ने अपने प्रेगनेंसी और अबॉर्शन के बारे में भी जिक्र किया था। आखिरी दिनों में जिया काफी टेंशन में थी इसका भी खुलासा इसी नोट से हुआ था।

अब सेशन कोर्ट के इस फैसले के बाद फरवारी में होने वाले ट्रायल्स में क्या नया मोड़ आएगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Today समाचार

Related posts

3 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More