ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला डिजिटल बाजार; ई-सरस पर 1,537 उत्पाद ऑनबोर्ड, देश में नम्‍बर वन बना उत्‍तर प्रदेश, केशव प्रसाद मौर्य

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए विकसित ई-सरस (eSARAS) पोर्टल पर उत्तर प्रदेश ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 30 जून 2026 तक प्रदेश के 1,537 ग्रामीण उत्पाद ई-सरस पर ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं तथा सभी प्लेटफॉर्म को मिलाकर ₹1.07 करोड़ की कुल बिक्री दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश ई-सरस पर सर्वाधिक उत्पाद ऑनबोर्ड करने वाला राज्य बना है और ₹1 करोड़ से अधिक की बिक्री दर्ज करने वाला देश का पहला राज्य भी बना है। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं अब केवल परिवार की आर्थिक आधारशिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और उद्यमिता की नई पहचान बन रही हैं। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है।

मिशन निदेशक श्री अरुण कुमार के अनुसार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्थानीय, पारंपरिक, हस्तशिल्प, खाद्य एवं अन्य उत्पादों को डिजिटल बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बिजनौर के लकड़ी उत्पाद, फर्रुखाबाद के बैग एवं शर्ट, बुलंदशहर के खुर्जा की क्रॉकरी, मेरठ के फुटबॉल, वाराणसी के लकड़ी उत्पाद तथा फिरोजाबाद की प्रसिद्ध कांच की चूड़ियां ई-सरस के माध्यम से देशभर के ग्राहकों तक पहुंच रही हैं।

Related Articles

Back to top button