38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तराखंड में अवैध रूप से कैंट क्षेत्र में घुसी विदेशी पॉप सिंगर हिरासत में…

उत्तराखंड

देहरादून: कैंट क्षेत्र में अवैध रूप से भ्रमण करने के आरोप में पुलिस ने यूरोपीय संघ के देश एस्टोनिया की पॉप सिंगर जाना कास्क को पकड़ा है। जाना कास्क टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।

आरोप ये भी है कि वह टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक गतिविधियां भी चला रही थी। बताया जा रहा है कि उसने वहां कोई गाना भी शूट किया है। पुलिस ने पॉप सिंगर को लीव इंडिया का नोटिस दे दिया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को पटेलनगर क्षेत्र के एक होटल में विदेशी महिला के ठहरे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा और महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जाना कास्क बताया। पता चला कि वह एस्टोनिया की प्रसिद्ध पॉप सिंगर है।

वह गत तीन अक्तूबर को भारत आई थी। इसके बाद वह गुड़गांव अपने परिचित के यहां चली गई। वहां वह आठ अक्तूबर तक ठहरी और अगले दिन नौ अक्तूबर को देहरादून आई थी। Source UPUK live

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More