38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

धनारी: पुलिस कार्यवाही में 25-25 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित दो अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सम्भल: थाना धनारी पुलिस टीम द्वारा आर्थल चैराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोका गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे उ0नि0 श्री लईक अहमद व आरक्षी उदित राठी गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दोनो अभियुक्त 1-प्रेम व 2-प्रकाश घायल हो गये, जिन्हेे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 05 जीवित व 05 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनो अभियुक्त थाना धनारी के मु0अ0सं0 467/17 धारा 302/201/120बी/34 भादवि में वांछित थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना धनारी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-प्रेम निवासी सुनवर सराय थाना धनारी जनपद सम्भल।
2-प्रकाश निवासी सुनवर सराय थाना धनारी जनपद सम्भल।
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, 05 जीवित व 05 खोखा कारतूस।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More