38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम योगी ने किया 15 करोड़ देने का ऐलान

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: दक्षिण राज्य केरल में आई बाढ़ से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। केरल की मदद के लिए हर तरफ से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को 500 करोड़ का राहत पैकेज देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कई राज्यों ने केरल को सहायता देने की घोषणा की। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल के लिए 15 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

सीएम योगी ने 10 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान

केरल में आई बाढ़ ने पूरे राज्य में भयंकर तबाही मचाई है। बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड के द्वारा मदद मांगी है। इसके अलावा सेना और कई एनजीओ राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। अब केरल की मदद के लिए कई राज्य भी आगे आए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल को 15 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने का ऐलान किया है।

यूपाी के अलावा इन राज्यों ने की मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केरल को 10 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। पंजाब द्वारा दिए गए 10 करोड़ रुपये में से 5 करोड़ मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में दिए जाएंगे, वहीं 5 करोड़ रुपये सामान के रूप में केरल भेजा जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल को 10 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने बाढ़ हालातों पर केरल सीएम से बात भी की। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी त्रासदी से जूझ रहे केरल को 5 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नावों के साथ 245 फायर कर्मियों को भेजने की घोषणा की है। बिहार के मुख्यमंत्री ने भी मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड के जरिये केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ की मदद दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी केरल के लिए 10 करोड़ की सहायता का ऐलान किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से केरल को 20 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की घोषणा की है। गुजरात भी केरल की मदद के लिए आगे आया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में 10 करोड़ रुपये दान दिए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी केरल सीएम पिनराई विजयन से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद देने का वादा किया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More