26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Cannes film festival रेडकार्पेट पर छाया सोनम कपूर का ग्रेसफुल लुक

मनोरंजन

Cannes film festival 2018 का जादू बॉलीवुड में भी सर चढ़कर बोल रहा है। ऐश्वर्या से लेकर दीपिका, कंगना, प्रियंका सोनम सभी पर Cannes का रंग चढ़ा हुआ है। बता दे कि इसलिए तो सोनम कपूर भी अपनी शादी के बाद फौरन कांस पहुंच गई। कांस के रेडकार्पेट पर जब भी सोनम कपूर होती है तो मीडिया और फैंस का सारा अटेंशन सिर्फ सोनम कपूर की तरफ होता है। कांस 2018 के दूसरे रेड कार्पेट अपीयरेंस के दौरान एक बार फिर से इंटरनेशनल सेलिब्रेटिज के बीच सारी अटेंशन सोनम ने अपनी नाम कर दी।

कांस फेस्टिवल के दूसरे दिन सोनम का जादू रेपकार्पेट पर दिखा। बता दे कि इस दौरान सोनम ने US based डिजाइनर Vera Wang का डिजाइन किया हुआ न्‍यूड कलर का corset गाउन पहना हुआ था। सोनम इस ड्रेस में बहुत ही स्‍टाइल‍िश और ग्रेसफुल लग रहीं थी। सोनम ने ड्रेस के साथ मैसी बन बनाया हुआ था। और आंखों पर गोल्‍डन ड्रामेटिक आईमेकअप कर रखा था, जो उनके ड्रेस से बखूबी मैच कर रहा था। इसके साथ एसेसरीज के नाम पर सोनम ने चोपर्ड ईयररिंग्‍स से अपना लुक कम्‍प्‍लीट किया था।

कांस फेस्टिवल 2018 के पहले लुक में रेड कार्पेट पर Ralph And Russo का डिजाइन किया हुआ क्रीम व्‍हाइट रंग के लहंगे ड्रेस में नजर आई। फैंस ने सोनम के इस देसी लुक को काफी पसंद किया था।

बता दे कि कांस के एक लुक में सोनम ब्लू डेनिम और व्हाइट शर्ट में दिखीं थी। सोनम कपूर की ये ब्लू डेनिम सोनम के पति आनंद आहूजा के लेबल भाने की है। सोनम ने ये जींस पहनकर अपने पति से अपना प्यार व्यक्त किया था। बता दे कि सोनम ने हाल में ही अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की है जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में भी रहीं थी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More