36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

संघ की ब्रज प्रांत बैठक में बोले भैयाजी जोशी, स्वयंसेवकों को करनी है भारतीय संस्कृति की रक्षा

उत्तर प्रदेश

आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत का दो दिवसीय कार्यक्रम रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में प्रारंभ हुआ। सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैयाजी) ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए भारतीय संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया। कहा कि विश्व में भारत वर्ष में ही परिवार की संस्था है। इसे बचाकर रखना है, तभी भारतीय संस्कृति की रक्षा होगी।

गायत्री पब्लिक स्कूल में चार सत्रों में बैठक चली। सुबह ठीक 7:30 बजे भैयाजी जोशी मंच पर थे। पहले सत्र में मुख्य शिक्षक पर्यंत के साथ बैठक हुई। इसके बाद नगर कार्यकारिणी पर्यंत, महानगर कार्यकारिणी पर्यंत सदस्यों ने हिस्सा लिया।

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भैयाजी जोशी ने पहले संघ की कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमें यह देखना है, जो भी शाखा के संपर्क में आए उसके व्यवहार में अंतर स्पष्ट दिखना चाहिए। शाखा के क्षेत्र में प्रत्येक परिवार किस प्रकार आदर्श परिवार बन सके। उसके सभी सदस्य संस्कारवान और देशभक्त हों। अमर उजाला

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More