मुंबई: इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है यही कारण है कि इन दिनों टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की सेलेब्स शादी कर रहे हैं। आज यानी 8 मई को बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी कर रही हैं।
लेकिन आपको पता है कि टीवी क्वीन एकता कपूर की शादी अब तक क्यों नहीं हो रही हैं इसकी वजह है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान। जी हां हाल ही में एकता कपूर ने खुलासा हुआ है कि सलमान की वजह से उनकी अब तक शादी नहीं हुई है।
एकता ने शादी के सवाल पर कहा कि, सल्लू भाई के दो साल बाद। एकता की ये बात तो सही है कि जब सलमान खान अपने लिए सही लड़की का इंतजार कर सकते हैं तो एकता कपूर अपने मिस्टर राइट के न मिलने तक इंतजार क्यों नहीं कर सकती।
खैर आपको बता दें कि एकता कपूर इस वक्त अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग को लेकर चर्चा में है, एकता इसकी प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी इसमें सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में है।
समाचार नामा