यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स का 2025 से थिएट्रिकल फिल्मों के लिए बड़ा गठजोड़

भारत की सबसे प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी यश राज फिल्म्स (YRF) ने पोशम पा पिक्चर्स के साथ एक नई क्रिएटिव पार्टनरशिप की घोषणा की है। यह साझेदारी 2025 से थिएटरिकल फिल्मों के निर्माण के लिए की गई है। भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी अनूठी और इनोवेटिव कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले पोशम पा पिक्चर्स ने काला पानी, ममला लीगल है, होम शांति और जादूगर जैसे सराहनीय प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी खास जगह बनाई है।

YRF के CEO अक्षय विधानी का बयान

यश राज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी ने इस साझेदारी पर कहा,
“यह दो क्रिएटिव सोच रखने वाले संस्थानों का मिलन है, जो कंटेंट की गुणवत्ता को नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पोशम पा पिक्चर्स ने अनूठी कहानियां देकर दर्शकों की नब्ज को पकड़ा है। हमारी यह साझेदारी दर्शकों को ऐसे थिएट्रिकल अनुभव देने का वादा करती है जो मनोरंजन की सीमाओं को आगे बढ़ाएगी और नई कहानियों को उत्सव के रूप में पेश करेगी।“

पोशम पा पिक्चर्स के पार्टनर समीर सक्सेना ने कहा, “यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स का साथ आना, अनगिनत क्रिएटिव संभावनाओं के दरवाजे खोलता है। YRF के साथ मिलकर थिएटरिकल फिल्मों का निर्माण करने का यह अवसर बेहद रोमांचक है। हमारा उद्देश्य नई और ताजा कहानियों के जरिए दर्शकों को ऐसा अनुभव देना है जो लंबे समय तक यादगार रहे।“

यह साझेदारी YRF के CEO अक्षय विधानी की अगुवाई में कंपनी के स्टूडियो मॉडल को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। YRF का मकसद नई क्रिएटिव सोच को आगे बढ़ाना और प्रासंगिक कहानियों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाना है।

सिनेमा का नया दौर

इस पार्टनरशिप के जरिए यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स 2025 से ऐसी थिएट्रिकल फिल्में पेश करेंगे जो दर्शकों के लिए नई और अनोखी कहानियां लेकर आएंगी, मनोरंजन का नया मानदंड स्थापित करेंगी और भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी।

Link – https://x.com/yrf/status/1866354719171682707?s=46&t=7H3iyXW7A0AF57a__wo9Wg

Related Articles

Back to top button