श चोपड़ा फाउंडेशन ने स्कॉलरशिप प्रोग्राम का विस्तार करते हुए 11 स्कॉलर्स को किया शामिल
यश चोपड़ा फाउंडेशन (YCF), यश राज फिल्म्स की परोपकारी पहल, दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के उस विजन को आगे बढ़ा रहा है, जिसके तहत वह उस फिल्म इंडस्ट्री को वापस कुछ देने की दिशा में काम कर रहा है, जिसने 50 से अधिक वर्षों से YRF को भरपूर प्यार दिया है।
YCF Scholarship Program के जरिए फाउंडेशन रजिस्टर्ड हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और FWICE यूनियन सदस्यों के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में आर्थिक सहायता प्रदान करता है। इस पहल के तहत प्रत्येक छात्र को ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक यह प्रोग्राम मुख्य रूप से मीडिया, फिल्म और क्रिएटिव डिसिप्लिन में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को सपोर्ट करता रहा है। हालांकि, इस साल स्कॉलरशिप का विस्तार कई अन्य प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्सेज तक किया गया है, जिनमें Robotics & Artificial Intelligence, Engineering, IT, Management, Law और Medical Studies शामिल हैं।
खास बात यह है कि इस साल पहली बार Robotics और टेक्नोलॉजी आधारित कोर्स करने वाले छात्रों का चयन इस प्रोग्राम के तहत किया गया है। यह फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप और इसके भविष्य को आकार देने में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
इस वर्ष 300 से अधिक रजिस्टर्ड आवेदकों में से मेरिट और जरूरत के आधार पर की गई स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद 11 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया है। इन स्कॉलर्स को 2026–27 के अकादमिक वर्ष के लिए उनके कोर्स की फीस के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी:
- आर्यन सिंह– B.Tech in CSE (AI & ML), ठाकुर श्यामनारायण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
- अस्मा चौधरी– PG in M.Com (Banking and Finance), NM College
- जैद कलीम– B.Tech in Electronics and Computer Science, Fr. Conceicao Rodrigues College of Engineering, Bandra
- जय सिद्धेश्वर जंगम– UG in Mass Communication & Journalism, CVM University, Gujarat
- निधि सुभाषचंद्र यादव– B.Sc. in Robotics and Artificial Intelligence Systems, Thakur College
- प्रांजल प्रमोद कपुड़े– B.Tech in Mechanical Engineering, Indian Institute of Technology, Bhilai
- प्रथमेश प्रदीप करंजोलकर– MCA, TIMSCDR – Thakur Institute of Management Studies, Career Development & Research
- रुद्र मंगेश दामले– UG in B.Com (Financial Markets), Pillai College of Arts, Commerce & Science, New Panvel
- सचिन विश्वकर्मा– B.Tech, K. J. Somaiya Institute of Technology, Mumbai
- उजमा सरफराज खान– PG in M.Sc. (IT), Vivek College of Commerce
- वेलेंसिया रोजियार मधुरा– B.Tech in Computer Science & Engineering (Cyber Security), NMIMS College of Engineering
यश राज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी ने कहा, “हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से ही इस पूरे इकोसिस्टम के हर स्तर पर काम करने वाले लोगों के योगदान से बनी है और YCF Scholarship Program उनकी अगली पीढ़ी के परिवारों तक इस सपोर्ट को पहुंचाने की हमारी एक कोशिश है। इस साल सबसे खास बात यह है कि हम इस सपोर्ट को छात्रों की अपनी आकांक्षाओं के साथ विकसित होते हुए देख रहे हैं। मीडिया और मैनेजमेंट से लेकर Robotics, Artificial Intelligence, Engineering और Medicine तक, इस प्रोग्राम से जुड़े 11 स्कॉलर्स अब उन संभावनाओं के कहीं व्यापक स्पेक्ट्रम का प्रतिनिधित्व करते हैं, जितना इस प्रोग्राम की शुरुआत के समय था। जैसे-जैसे इंडस्ट्री बदल रही है, यह महत्वपूर्ण है कि इंडस्ट्री से जुड़े परिवारों के लिए हम जो अवसर पैदा करते हैं, वे भी उसके साथ विकसित हों। हमें खुशी है कि हम इन छात्रों को उस शिक्षा और करियर तक पहुंचने में छोटी-सी भूमिका निभा पा रहे हैं, जिसकी वे आकांक्षा रखते हैं।”
इस पहल के जरिए YCF इंडस्ट्री के उन पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों के बच्चों को लगातार सपोर्ट कर रहा है, जि\नमें टेक्नीशियन, लाइटमैन, स्पॉट बॉय और अन्य डेली-वेज वर्कर्स शामिल हैं। ये सभी हिंदी सिनेमा का अभिन्न हिस्सा हैं। YCF का उद्देश्य इन छात्रों की शैक्षणिक आकांक्षाओं को बेहतर भविष्य के अवसरों में बदलने में मदद करना है।




