सिद्धार्थ के साथ काम करना मजेदार है: रकुल प्रीत सिंह

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जो अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आगामी फिल्म मरजावां में नजर आएंगी, उनका कहना है कि सिद्धार्थ के साथ काम करना मजेदार है। दोनों इससे पहले 2018 में एक्शन-थ्रिलर फिल्म अय्यारी में साथ काम कर चुके हैं।

रकुल ने कहा, जिसके साथ आपकी अच्छी निभती हो, ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना मजेदार होता है। अय्यारी में काम करने के दौरान सिद्धार्थ और मेरी अच्छी निभी। वह बेहद जमीन से जुड़े हुए और एक अच्छे इंसान हैं। उनके साथ काम करना मजेदार है। मुझे लगता है कि यह तालमेल स्क्रीन पर भी नजर आता है। मिलाप जावेरी निर्देशित मरजावां एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें रीतेश देशमुख भी एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button