रिलीज हुआ “सई रा नरसिम्हा रेड्डी” का टाइटल सॉन्ग

इस गाने में सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, वहीं, इसमें म्यूजिक अमित त्रिवेदी द्वारा दिया गया है l

l यह फिल्म का टाइटल सॉन्ग बेहद दमदार हैl टी-सीरीज द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है

“सई रा नरसिम्हा रेड्डी” पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई के रूप में जाना था। फिल्म में श्री अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है।

कोनिडेला प्रोडक्शंस के सहयोग से राम चरण, एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा निर्मित, सई रा नरसिम्हा रेड्डी में भारतीय कलाकारों की उम्दा कलाकारों की टुकड़ी ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी ने किया है और यह 2 अक्टूबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

https://youtu.be/0yI78rR66bU

Related Articles

Back to top button