माटीकला कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चाक देने की योजना
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों के सशक्तिकरण के लिए टूल किट्स वितरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के 46 पात्र माटीकला कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके रोजगार को गति मिलेगी और आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी।
योजना के अंतर्गत 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के कुम्हार समुदाय के ऐसे पारंपरिक कारीगर आवेदन के पात्र होंगे, जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें तहसील स्तर से मिट्टी निकालने हेतु पट्टा आवंटित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई, 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल नचउंजपांसंइवंतकण्पद पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8, कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र तथा राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
आवेदन प्रक्रिया या अन्य किसी जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्य दिवसों में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8, कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।




