Navratri 2019: व्रत रखने के इतने सारे फायदे जान आपको भी होगी हैरानी
व्रत रखने को आमतौर पर श्रद्धा और भक्ति से ही जोड़कर देखा जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
व्रत करने से शरीर के भीतर मौजूद विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते हैं। इसके साथ ही पाचन क्रिया भी पहले से बेहतर हो जाती है।
हर व्रत सीधे तौर् से आपके स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। फिलहाल, नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत आपको कई तरह के फायदे देता है।
शरीर की चर्बी कम करता है।
व्रत के दौरान शरीर की अधिक चर्बी कम हो जाती है।
विषाक्त पदार्थ कम हो जाते हैं।
नार्मल दिनों में आप कई ऐसे पदार्थ का सेवन करते हैं जो आपके शरीर के लिए हानिकारक होते हैं| इन नौ दिनों में वे सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं|
किडनी और लीवर हो जाते हैं स्वस्थ
इस दौरान हमारे किडनी और लीवर को ज्यादा काम नहीं करना पड़ता है और उन्हें रेस्ट मिल जाती है।
जरूरी नहीं है कि जब कोई धार्मिक मौका हो तो ही आप व्रत करें। शरीर की अंदरुनी गंदगी को साफ करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आप कभी भी सुविधानुसार व्रत कर सकते हैं।
कई अध्ययनों में ये पाया गया है कि कुछ समय के लिए व्रत रखने से मेटाबॉलिक रेट में 3 से 14 फीसदी तक बढोत्तरी होती है। अगर वाकई ऐसा ही है तो इससे पाचन क्रिया और कैलोरी बर्न होने में कम वक्त लगेगा।




