मोहिनी एकादशी 2019: व्रत से मिलता है सौन्दर्य, आकर्षण, शुभ मुहूर्त में करें ये 4 काम

आज यानी 15 मई 2019, दिन बुधवार को भगवान विष्णु को समर्पित मोहिनी एकादशी है। यह भगवान विष्णु के स्त्री रूप को समर्पित दिन है। प्रति वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु के स्त्री रूप के लिए व्रत एवं पूजन किया जाता है। पुराणों में उनके स्त्री रूप को ‘मोहिनी’ के नाम से जाना गया है इसलिए इस एकादशी का नाम मोहिनी एकादशी पड़ा।

मोहिनी एकादशी 2019 तिथि, पूजा का समय

पंचांग के अनुसार 14 मई यानी मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर ही वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो कि अगले दिन 15 मई, दिन बुधवार की सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक चलेगी। चूंकि तिथि के प्रारंभ होने के बाद सूर्य उदय 15 मई से हो रहा है इसलिए एकादशी का व्रत एवं पूजन 15 मई को ही किया जाना उचित माना गया है। 15 मई की सुबह जल्दी उठकर, स्नान, पूजा करके व्रत का संकल्प लिया जाता सकता है।

मोहिनी एकादशी व्रत के लाभ

  • मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सांसारिक मोह से मुक्ति मिलती है
  • इस एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहनने और पीली वस्तुएं दान करने से विष्णु का आशीर्वाद मिलता है
  • मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सौन्दर्य और आकर्षण भी बढ़ता है
  • भगवान विष्णु के स्त्री रूप को समर्पित यह व्रत बुद्धि भी बढ़ाता है
  • मोहिनी एकादशी का शास्त्रों में बेहद महत्व है। इस व्रत को करने से सफलता के मार्ग खुलते हैं

मोहिनी एकादशी पर रूप, आकर्षण पाने के लिए करें ये 4 काम

1) मोहिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके पीले वस्त्र धारण कर लें
2) विष्णु की अराधना करें और पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल और फल अर्पित करें
3) विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठ जाएं और तीन बार नारायण स्तोत्र का पाठ करें
4) भगवान विष्णु के इस मन्त्र का कम से कम एक माला जाप करें – ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’

Related Articles

Back to top button