मानवी गगरू ने “द क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स” के आगामी संस्करण में वेब कंटेंट को शामिल करने पर खुशी की ज़ाहिर!

पिछले साल आयोजित किये गए ‘क्रिटिक्स चॉइस शार्ट फ़िल्म अवार्ड्स’ का पहला संस्करण बेहद सफ़ल साबित हुआ था जिसके जरिये हमारे देश के कोने-कोने में छिपे विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं को अलग-अलग भाषा के माध्यम से पेश किया गया था। नवीनतम अपडेट में, द क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स ने एक स्तर बढ़ाते हुए, इस वर्ष अपने पुरस्कार श्रेणी के अतिरिक्त प्लेटफार्म और भाषाओं में भारतीय वेब ऑरिजिनल कंटेंट को शामिल करने और सम्मानित करने का फैसला किया है।

ओटीटी स्पेस में बड़े नामों में से एक मानवी गगरू है जिन्होंने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में वेब श्रृंखला को शामिल करने पर खुशी ज़ाहिर की है।

मानवी ने साझा किया, “मैं एफसीजी को इसकी शुरुवात से फॉलो कर रही हूं। उभरते कलाकारों को उनके काम के लिए मान्यता प्राप्त करता देखना अच्छा लगता है और इस साल वे अपनी श्रेणियों में वेब श्रृंखला भी शामिल कर रहे हैं जो कि बेहद खुशी की बात है। भारत में वेब श्रृंखला की गुणवत्ता और संख्या पिछले दो वर्षों में बढ़ गयी है और हमें कुछ बेहद दमदार कंटेंट देखने मिले है। तो यह बेहद खुशी की बात है और एफसीजी के रचनाकारों द्वारा एक बहुत अच्छी पहल है कि पुरस्कारों में एक श्रेणी में वेब श्रृंखला को भी शामिल किया गया है।”

मानवी गगरू आगे कहती है,”मुझे लगता है कि यह सही समय है क्योंकि वेब श्रृंखला और डिजिटल कंटेंट अधिक मात्रा में देखा जा रहा है .. मुझे लगता है कि हमें अच्छे कंटेंट की सरहाना करने की आवश्यकता है, चाहे वह किसी भी मीडियम पर हो .. तभी हमें ऐसे कंटेंट देखने मिलेंगे .. तभी हमें देखने के लिए अधिक ऑप्शन मिलेंगे और इसलिए यह सबसे अच्छा प्रकार का प्रोत्साहन है।”

इस अवार्ड सेरेमनी में सर्वश्रेष्ठ भारतीय निर्मित कंटेंट को सम्मानित किया जाएगा और इसके साथ ही, वेब श्रृंखला को भी शामिल किया जाएगा जो केवल एक भाषा तक सीमित नहीं होगी, बल्कि राष्ट्र भर की प्रविष्टियाँ शामिल की जाएंगी।

दिसंबर 2018 में, फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप ने पहली बार क्रिटिक्स चॉइस शॉर्ट फिल्म अवार्ड्स की घोषणा की थी, जिसमें भारत के टॉप फिल्म क्रिटिक्स का पैनल शामिल किया गया था। पुरस्कारों का पहला संस्करण आम जनता के बीच बेहद सफल साबित हुआ था और अब यह कहना सुरक्षित होगा कि इस बार, हमें पूरे देश में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे गुणवत्ता से लैस कंटेंट देखने मिलेगा।

Related Articles

Back to top button