Mallikarjun Kharge Haldwani Rally Live: खरगे की रैली से पहले हल्द्वानी में हंगामा, पुलिस भवन पहुंचे कांग्रेस नेता


वाहनों की चेकिंग को लेकर बढ़ा विवाद
रैली को देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बेलबाबा क्षेत्र समेत शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस वाहनों और चालकों की जानकारी दर्ज करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दे रही है। इसी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रोके जाने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना है कि रैली में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं के वाहनों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है।



