सलमान खान की फ़िल्म “भारत” से शादी का गाना “ऐथे आ” सुन कर आप थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे!

भारत के नवीनतम गीत “ऐथे आ” ने अपनी मज़ेदार धुन के साथ आज की सुबह और अधिक सुरीली बना दी है। कैटरीना और सलमान के हॉट मूव्स वाला यह शादी का गीत दिन की एक शानदार शुरुआत के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है।

गाने में जहाँ सलमान खान ढोलक की धुन पर थिरकते हुए नज़र आ रहे है, वही कैटरीना के सिज़लिंग मूव्स ने गाने में चार चाँद लगा दिए है। गाने में सलमान और कैटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर भी कपल के इर्दगिर्द घूमते हुए अपना जादू बिखेरते हुए नज़र आ रहे है।

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, भारत के साथ अली अब्बास ज़फर अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ तीसरी बार सहयोग कर रहे है।

फ़िल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 5 जून 2019 की ईद पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button