33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दिल्ली में अवैध कब्जे से मुक्त करायी गयी सिंचाई विभाग की करोड़ों की जमीन

उत्तर प्रदेश

लखनऊः मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह के निर्देश पर दिल्ली स्थित मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग के हेडवर्क्स खण्ड आगरा नहर ओखला द्वारा अभियान चलाकर 5.21 एकड़ जमीन को अतिक्रमण युक्त कराया गया, उसके अलावा सिंचाई विभाग के अन्य जमीनों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर शीघ्र ही कार्यवाही की जायेगी।
यह जानकारी सिंचाई विभाग ओखला संगठन के अधिशासी अभियन्ता श्री वी0के0 सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मदनपुर खादर में आज सुबह 04 बजे कार्यवाही करके सिंचाई विभाग की भूमि पर रोहिंग्या कैम्पों को हटाते हुए तमाम अवैध निर्माण विस्थापित किये गये। यह जमीन दिल्ली के मदनपुर खादर में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 2.1080 हेक्टेअर है, इसकी कीमत 97 करोड़ रूपये है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस भूमि से सटी जकात फाउडेशन की भूमि पर पहले रोहिंग्याओं की बस्ती बसी हुई थी। इन लोगों ने सिंचाई विभाग की आज खाली करायी गयी भूमि पर स्थायी/अस्थायी कब्जा कर लिया था। मा0 मुख्यमंत्री जी एवं जलशक्ति मंत्री ने इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये थे। इन अधिकारियों ने दिल्ली प्रशासन के अधिकारियों के साथ 20 जुलाई, 2021 को बैठक करके इस जमीन को खाली कराये जाने का निर्णय लिया।
इस निर्णय के तत्काल अनुपालन के लिए आज 22 जुलाई, 2021 को प्रातः उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस स्वयं सेवकों की मदद से ग्राम मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग की विभागीय भूमि खसरा नं0- 612 को अतिक्रमण युक्त करा लिया गया। इस कार्यवाही के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों में सहायक अभियंता श्री धीरज कुमार प्रथम, जिलेदार शशिभान सिंह के अलावा अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More